फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Installation of idols in Shiva temple, Kalash Yatra taken out

Sonipat News: शिव मंदिर में मूर्तियों की स्थापना, कलश यात्रा निकाली

Sat, 09 May 2026 07:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Installation of idols in Shiva temple, Kalash Yatra taken out
फोटो: सेक्टर 23 स्थित ​शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर में हिंदू समाज और नगर वासियों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्याम बाबा, नंदी महाराज, भगवान परशुराम व भगवान गणेश और कार्तिकेय की नवनिर्मित प्रतिमाओं की स्थापना की गई।

कलश यात्रा का पूरा आयोजन रक्षक सेना के प्रमुख मनजीत तिहाड़ा के कुशल नेतृत्व और पंडित राजेश गौर के सानिध्य में संपन्न हुआ। मूर्ति स्थापना से पूर्व विकास नगर, मालवीय नगर और सेक्टर 23 के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण और कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


कलश यात्रा के दौरान मनमोहक और भव्य भजनों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के दौरान पंडित राजेश गौर ने श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन दिए और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि मूर्ति स्थापना के इस पुनीत अवसर पर रविवार को शिव मंदिर परिसर में हवन की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed