फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inspection 120 officers-employees found absent in the corporation office at 9:05 am

औचक निरीक्षण... निगम कार्यालय में सुबह 9:05 बजे 120 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Fri, 18 Feb 2022 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Inspection 120 officers-employees found absent in the corporation office at 9:05 am
औचक निरीक्षण के बाद हाजिरी रिपोर्ट तैयार करते डीएमसी वीरेंद्र कुमार सहारण। संवाद - फोटो : Sonipat
नगर निगम कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे। अधिकारियों व कर्मचारियों के सीटों से गायब रहने की वजह से लोगों की शिकायत लंबित रहती है। निगम कार्यालय में समय पर काम नहीं होने की शिकायत पर दो दिन पहले मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने छापा मारा था। वीरवार सुबह मुख्यालय के आदेश पर उप निगम आयुक्त (डीएमसी) ने कार्यालय की सभी शाखाओं में औचक निरीक्षण किया। उप निगम आयुक्त वीरेंद्र सहारण को वीरवार सुबह 9:05 बजे तक 120 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उन्हें रजिस्टर में 79 अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी लगी मिली। इसके बाद उन्होंने सभी की रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में समय पर न आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी लेने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने डीएमसी को औचक निरीक्षण के आदेश दिए थे। इस दौरान उन्होंने वीरवार सुबह 9:05 बजे आयुक्त, एसई समेत सभी कार्यालयों में जाकर जांच की। इस दौरान पता लगा कि आयुक्त धर्मेंद्र सिंह चंडीगढ़ गए हैं और एसई निर्माण स्थल पर निरीक्षण करने गए थे। निगम कार्यालय की सभी शाखाओं में निरीक्षण के दौरान सुबह 9:05 बजे तक 190 में से 120 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित रहे। निगम के 113 स्थायी कर्मचारियों (अधिकारी व कर्मचारी शामिल) में से 76 और 77 आउटसोर्स कर्मियों में से 44 अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

डीएमसी वीरेंद्र सहारण ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से समय-समय पर रिपोर्ट मांगी जाती है। वीरवार सुबह औचक निरीक्षण के दौरान जो अधिकारी व कर्मचारी समय पर अनुपस्थित मिले हैं, उनकी हाजिरी रजिस्टर की फोटो समेत पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। साथ ही सभी अधिकारी व कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने अधिकारियों व कर्मचारियों के सुबह आने के समय की रिपोर्ट मांगी थी। वीरवार सुबह 9:05 बजे औचक निरीक्षक के दौरान निगम के 113 स्थायी कर्मचारियों में से 76 अनुपस्थित मिले और 77 आउटसोर्स कर्मियों में से 44 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है।
- वीरेंद्र कुमार, उप निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed