फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inspected fire stations to deal with emergencies

Sonipat News: आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल केंद्रों का निरीक्षण किया

Sun, 11 May 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Inspected fire stations to deal with emergencies
फोटो 11: सोनीपत के सेक्टर-3 स्थित दमकल केंद्र पर निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन, साथ में जिला अग्
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने सिविल डिफेंस के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। उन्होंने फायर ब्रिगेड स्टेशन की भी स्थिति जानी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में मेयर ने होमगार्ड के स्टेट कमांडेंट जसविंद्र सिंह व पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें सायरन बजने, ब्लैक आउट की स्थिति में क्या करना है, युद्ध घोषित होने की स्थिति में आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक व समय पर सरकार से आने वाली हिदायतों को आम जनता तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से चर्चा की। सिविल डिफेंस विभाग की ओर से पार्षदों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर सहमति बनी, जिससे प्रत्येक सूचना जन-जन तक पहुंच सके।
विज्ञापन

मेयर ने सेक्टर-3 स्थित दमकल केंद्र पर जिला अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर सिंह से आपात स्थिति में दमकल सेवाओं के बारे में चर्चा की। दमकल अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करके 12-12 घंटे की ड्यूटी कर दी गई है, जिससे आपात सेवाएं प्रभावित न हों। मेयर ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भरने के पंप हाउस को भी चेक किया। उसके बाद मेयर सेक्टर-23 स्थित फायर स्टेशन पहुंचे और वहां भी अग्निशमन सेवाओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed