{"_id":"6908fa76e4bee1091805eb27","slug":"inld-takes-to-the-streets-as-the-voice-of-farmers-protests-against-the-government-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144707-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों की आवाज बनकर सड़क पर उतरी इनेलो, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों की आवाज बनकर सड़क पर उतरी इनेलो, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Tue, 04 Nov 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो :2: सोनीपत शहर में ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
सोनीपत। किसानों की परेशानियों और सरकार की नीतियों के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर छोटूराम चौक से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने किया जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने की।
रामफल कुंडू ने कहा कि आज भी प्रदेश में 50 हजार एकड़ भूमि पर बारिश का पानी भरा है लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। किसानों को धान, बाजरा और कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।
धान में नमी बताकर प्रति क्विंटल 300-400 रुपये तक की कटौती की जा रही है। बाजरे के भाव में 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक का अंतर है। गुणवत्ता के नाम पर कपास किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। बीमा कंपनियां भी जिम्मेदारी से पीछे हट रही हैं। किसान आकलन करवाने के लिए धरने पर हैं मगर सरकार नहीं सुन रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर इनेलो प्रदेश प्रधान महासचिव करण चहल, प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, भूपेंद्र मलिक, सुरेश त्यागी, सुरेंद्र मलिक, गोपाल जाजी, सुरेंद्र सिरसाढ़, बलवान नंबरदार, बिजेंद्र शेखपुरा, प्रदीप दहिया, बिट्टू राठधना, विकास मलिक, मनजीत फोगाट, अशोक राणा, ताहर सिंह चौहान मौजूद रहे।
सरकार किसानों की बात सुने अन्यथा तेज होगा आंदोलन : कुणाल
इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि एमएसपी पर फसलों की खरीद न होना, खाद की किल्लत और खाद के साथ जबरन बीज व दवा बेचने जैसी समस्याओं ने स्थिति गंभीर बना दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है तो इनेलो आंदोलन को और तेज करेगी।
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद इनेलो कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त सुशील सारवान को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगों खराब फसलों का मुआवजा, एमएसपी लागू करने, जलभराव की समस्या समाधान और खाद की कालाबाजारी रोकने को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

फोटो :2: सोनीपत शहर में ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत प्रवक्ता- फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।