{"_id":"6626bfa2844b5770d70f2458","slug":"inld-made-retired-sp-anup-dahiya-its-candidate-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117255-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवानिवृत्त एसपी अनूप दहिया को इनेलो ने बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवानिवृत्त एसपी अनूप दहिया को इनेलो ने बनाया उम्मीदवार
Tue, 23 Apr 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
इनेलो के उम्मीदवार अनूप दहिया।
खरखौदा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने गांव सिसाना निवासी सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक अनूप दहिया को सोनीपत लोकसभा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। अनूप दहिया पहलवान रहे हैं और पिछले वर्ष ही क्राइम ब्रांच, पंचकूला से बतौर एसपी सेवानिवृत्त हुए हैं।
अनूप दहिया वर्ष 2014 में राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने के साथ ही वर्ष 2015 में द्रोणाचार्य अवाॅर्ड भी प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही स्टेट स्पोट्र्स अवार्ड भी ले चुके हैं। वह वर्ष 2001 से 2015 तक भारतीय कुश्ती टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं। वहीं प्रो कुश्ती लीग में भी प्रशिक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद अब वह राजनीति के भी अखाड़े में कूद गए हैं। इनेलो ने कांग्रेस व जजपा से पहले अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। 7 अप्रैल को इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला सोनीपत दौरे के दौरान सिसाना में अनूप दहिया के घर भी पहुंचे थे। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अनूप दहिया को लोकसभा प्रत्याशी बनाया जा सकता है।