फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Industries taking up to 20 kW connection in Haryana will get cheap electricity

हरियाणा: 20 किलोवाट तक का कनेक्शन लेने वाले उद्योगों को मिलेगी सस्ती बिजली, पिछड़े व अति पिछड़े औद्योगिक क्षेत्रों में होगा फायदा

Sun, 26 Dec 2021 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 12:41 AM IST
सार

प्रदेश के 107 कस्बों, शहरों में लगे उद्योगों के मालिकों को इससे फायदा होगा। यहां पहली जनवरी से सब्सिडी मिलेगी। बिजली निगम ने पिछड़े व अति पिछड़े औद्योगिक क्षेत्र में लगे उद्योगों के मालिकों को राहत दी है।

विज्ञापन
Industries taking up to 20 kW connection in Haryana will get cheap electricity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

हरियाणा में पिछड़े व अति पिछड़े औद्योगिक क्षेत्र में 20 किलोवाट तक का कनेक्शन लेने वाले उद्योगों को पहली जनवरी से सस्ती बिजली मिलेगी। इससे प्रदेश के 107 कस्बों व शहरों में लगे उद्योगों के मालिकों को फायदा होगा। बिजली निगम की ओर से इन उद्योगों को बिजली आपूर्ति में दो रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी दी जाएगी। 

विज्ञापन


पिछड़े व अति पिछड़े उद्योगों को सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए बिजली निगम की ओर से फरवरी 2019 में सर्कुलर जारी किया गया था। उस समय तकनीकी कारणों से यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई थी। सरकार की तरफ से हरियाणा एंटरप्राइजेज एंड एंप्लॉइमेंट पॉलिसी-2020 के तहत औद्योगिक क्षेत्र के हिसाब से प्रदेश के सभी खंडों को चार भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन


ए कैटेगरी में औद्योगिक रूप से विकसित क्षेत्र को शामिल किया गया है। वहीं बी कैटेगरी में मध्यवर्ती विकासशील क्षेत्र को शामिल किया गया है। सी कैटेगरी में औद्योगिक रूप से पिछड़े क्षेत्र व डी कैटेगरी में अति पिछड़े क्षेत्र को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों के उद्योगों को मिलेगा फायदा

सी कैटेगरी में बराड़ा, नारायणगढ़, साहा, शहजादपुर, भिवानी, फतेहाबाद, हांसी-1, हिसार-2, बेरी, बादली, मातनहेल, जींद, कैथल, गुहला चीका, पुंडरी, ढांड, इंद्री, निसिंग, पेहवा, थानेसर, लाडवा, शाहाबाद, इस्माइलाबाद, नारनौल, नूंह और आईएमटी सोहना, तावडू, होडल, बरवाला, इसराना, सनौली खुर्द, खोल, महम, लाखनमाजरा, सिरसा, मुंडलाना, गोहाना, बिलासपुर, छछरौली, रादौर व खिजराबाद शामिल हैं। 


वहीं डी कैटेगरी में लोहारू, तोशाम, बवानी खेड़ा, कैरू, सिवानी, बहल, चरखीदादरी, भद्रा, बौंद कलां, झोझूकलां, टोहाना, रतिया, जाखल, भूना, भट्टू कलां, भूना, नागपुर, नारनौंद, आदमपुर, उकलाना, अग्रोहा, बरवाला, हांसी-2, सहलवास, नरवाना, जुलाना, सफीदों, पिल्लूखेड़ा, उचाना, अलेवा, उझाना, कलायत, राजौंद, सिवन, मुनक, असंध, बाबैन, अटेली नांगल, कनीना, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़, सीहमा, निजामपुर, सतनाली, नगीना, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, पिंगवान, इंद्री हथीन, बड़ौली, हसनपुर, रायपुर रानी, मोरनी, नाहर, ढहीना, जाटूसराना, कलानौर, डबवाली, बरागुंडा, रानिया, ऐलनाबाद, ओढान, नाथूसरी चौपटा, कथूरा, मुस्तफाबाद व साढ़ौरा को शामिल किया गया है। 

 

सी व डी कैटेगरी में शामिल औद्योगिक क्षेत्रों में लगे 20 किलोवाट तक का कनेक्शन लेने वाले उद्योगों में बिजली पर 2 रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए मुख्यालय की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। यह योजना 1 जनवरी 2022 से लागू होगी। इसमें सोनीपत के दो औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को फायदा मिलेगा।   - संदीप जैन, एसई बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed