फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Industrialists met the Chief Minister and raised the demand for relief in Grape Rule

उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर ग्रेप नियम में राहत दिलाने की उठाई मांग

Wed, 12 Oct 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Industrialists met the Chief Minister and raised the demand for relief in Grape Rule
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे उद्योगपति। संवाद - फोटो : Sonipat
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने से फैक्टरियों में कोयले के बायलर व डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है, जिसके चलते उद्योगपति सरकार के इस नियम का विरोध कर रहे हैं। इसको वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की।
विज्ञापन

सोनीपत, पानीपत और फरीदाबाद जिलों की औद्योगिक यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर मुलाकात की। बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान अमित गोयल ने मुख्यमंत्री को उद्यमियों के सामने आ रही आर्थिक समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा और ग्रेप नियम में उनको राहत दिलाने की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और उद्योगपतियों को राहत दिलाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed