फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Industrial units using diesel will be specially inspected.

Sonipat News: डीजल इस्तेमाल करने वाली औद्योगिक इकाइयों की होगी विशेष जांच

Wed, 03 Jun 2026 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jun 2026 05:29 AM IST
विज्ञापन
Industrial units using diesel will be specially inspected.
फोटो :: सोनीपत में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी रोकने को लेकर अधिकारियों व तेल कंपनी के प्रतिनिधि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध अंतरराज्यीय परिवहन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में डीजल-पट्रोल की असामान्य बिक्री तथा अवैध अंतरराज्यीय परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

मंगलवार को लघु सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में ऐसी नौ औद्योगिक इकाइयां चिह्नित हैं जो ईंधन के रूप में डीजल का उपयोग करती हैं। इनमें तीन कुंडली, दो बहालगढ़, रेवली, खरखौदा, खानपुर और सेक्टर-12 सोनीपत स्थित एक-एक इकाई शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वह इन सभी इकाइयों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि डीजल की खरीद वैध स्रोतों से की गई है कि नहीं। किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने पेट्रोल पंपों की दैनिक बिक्री पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी पंप पर डीजल अथवा पेट्रोल की बिक्री में अचानक असामान्य वृद्धि दर्ज होती है तो उसका तुरंत ऑडिट और निरीक्षण किया जाए।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पेट्रोल पंपों से अनधिकृत टैंकरों या ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को थोक मात्रा में ईंधन की आपूर्ति न की जाए जिन्हें नियमानुसार सीधे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से ईंधन प्राप्त करना आवश्यक है।

फ्लाइंग स्क्वाड टीमें रखेंगी 24 घंटे निगरानी
पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वाड टीमों का गठन किया है। इन टीमों में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि ये टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। बिना वैध दस्तावेजों के डीजल-पेट्रोल का परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने तेल आपूर्ति करने वाली कंपनियों को भी निर्देश दिए कि पेट्रोल पंपों पर होने वाली बड़ी ट्रांजेक्शनों का विवरण नियमित रूप से जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (डीएफएससी) को उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की स्थिति में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


यह रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम गोहाना अंकित कुमार, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, एसडीएम खरखौदा अमित, नगराधीश सिमरन, डीसीपी अमित धनखड़, तहसीलदार कीर्ति, डीएफएससी विसेंल, डीआईसी से मंजीत दहिया सहित तेल कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed