फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indian Girls won the title in the Asian Wrestling Championship Under-23

Asian Wrestling Championship: किर्गिस्तान में छा गईं बेटियां, आठ पदकों के साथ जीत लिया खिताब

Sat, 17 Jun 2023 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 10:35 PM IST
सार

किर्गिस्तान के बिश्केक में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। पदक विजेता पांच पहलवान हरियाणा से हैं। अंडर-23 महिला वर्ग की पहलवानों ने तीन स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य पदक जीता है। महिला वर्ग की मुख्य प्रशिक्षक अलका तोमर व वीरेंद्र दहिया ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
Indian Girls won the title in the Asian Wrestling Championship Under-23
महिला वर्ग की खिताब विजेता टीम अपने प्रशिक्षकों के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित हो रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर-23 आयु वर्ग में भारत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया है। 10 में से आठ पहलवानों ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। महिला पहलवानों ने तीन स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा किया है। पदक विजेता पांच पहलवान हरियाणा की हैं। महिला वर्ग की मुख्य प्रशिक्षक अलका तोमर व वीरेंद्र दहिया ने पहलवानों को बधाई दी है।

विज्ञापन


बिश्केक में 18 जून तक आयोजित हो रही एशियन चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। अंडर-23 आयु वर्ग में भी महिला पहलवानों ने खिताबी जीत दर्ज की। इससे पहले अंडर-17 आयु वर्ग में भी महिला पहलवानों ने सात स्वर्ण सहित नौ पदक जीत पहला स्थान प्राप्त कर देश का रोशन किया था। अब उनकी सीनियर पहलवानों ने भी विजेता बनकर देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।
विज्ञापन


महिला वर्ग में शुक्रवार को हर्षिता हिसार (हरियाणा, 76), नीलम (उत्तर प्रदेश, 50) व अंजली दादरी (हरियाणा, 59) ने देश की झोली में स्वर्ण पदक डालकर देश को खिताबी जीत की तरफ अग्रसर कर दिया था। शनिवार को हुए मुकाबलों में फाइनल में राधिका पानीपत (हरियाणा, 68) को फाइनल में हार के चलते रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं तमन्ना (हरियाणा, 53), रजनी (दिल्ली, 57) भतेरी (हरियाणा, 65) ने देश की झोली में रजत पदक डाले। इसके साथ ही निकिता (दिल्ली, 62) ने देश को कांस्य पदक दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान मनोज ने देश को छठा कांस्य पदक दिलाया। ग्रीको रोमन वर्ग में भारतीय कुश्ती दल छह कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed