{"_id":"648de7c9865f3e028e02376f","slug":"indian-girls-won-the-title-in-the-asian-wrestling-championship-under-23-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Wrestling Championship: किर्गिस्तान में छा गईं बेटियां, आठ पदकों के साथ जीत लिया खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asian Wrestling Championship: किर्गिस्तान में छा गईं बेटियां, आठ पदकों के साथ जीत लिया खिताब
Sat, 17 Jun 2023 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:35 PM IST
सार
किर्गिस्तान के बिश्केक में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। पदक विजेता पांच पहलवान हरियाणा से हैं। अंडर-23 महिला वर्ग की पहलवानों ने तीन स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य पदक जीता है। महिला वर्ग की मुख्य प्रशिक्षक अलका तोमर व वीरेंद्र दहिया ने बधाई दी है।
विज्ञापन
महिला वर्ग की खिताब विजेता टीम अपने प्रशिक्षकों के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित हो रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर-23 आयु वर्ग में भारत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया है। 10 में से आठ पहलवानों ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। महिला पहलवानों ने तीन स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा किया है। पदक विजेता पांच पहलवान हरियाणा की हैं। महिला वर्ग की मुख्य प्रशिक्षक अलका तोमर व वीरेंद्र दहिया ने पहलवानों को बधाई दी है।
विज्ञापन
बिश्केक में 18 जून तक आयोजित हो रही एशियन चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। अंडर-23 आयु वर्ग में भी महिला पहलवानों ने खिताबी जीत दर्ज की। इससे पहले अंडर-17 आयु वर्ग में भी महिला पहलवानों ने सात स्वर्ण सहित नौ पदक जीत पहला स्थान प्राप्त कर देश का रोशन किया था। अब उनकी सीनियर पहलवानों ने भी विजेता बनकर देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।
विज्ञापन
महिला वर्ग में शुक्रवार को हर्षिता हिसार (हरियाणा, 76), नीलम (उत्तर प्रदेश, 50) व अंजली दादरी (हरियाणा, 59) ने देश की झोली में स्वर्ण पदक डालकर देश को खिताबी जीत की तरफ अग्रसर कर दिया था। शनिवार को हुए मुकाबलों में फाइनल में राधिका पानीपत (हरियाणा, 68) को फाइनल में हार के चलते रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं तमन्ना (हरियाणा, 53), रजनी (दिल्ली, 57) भतेरी (हरियाणा, 65) ने देश की झोली में रजत पदक डाले। इसके साथ ही निकिता (दिल्ली, 62) ने देश को कांस्य पदक दिलाया।
विज्ञापन
वहीं ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान मनोज ने देश को छठा कांस्य पदक दिलाया। ग्रीको रोमन वर्ग में भारतीय कुश्ती दल छह कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।