फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   india will be the third biggest economical power in 2027-28 : rk singh

वर्ष 2027-28 तक भारत बनेगा विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत : केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह

Tue, 22 Nov 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
india will be the third biggest economical power in 2027-28 : rk singh
राई (सोनीपत)। केंद्रीय विद्युत एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्री राजकुमार सिंह (आरके सिंह) ने कहा कि वर्ष 2027-28 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत के रूप में उभरेगा। हमारी आर्थिक विकास की दर करीब 7 फीसदी है जो बेहतरीन है। यह विकास दर आगामी 20 वर्षों तक कायम रहेगी। केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार के 10 लाख रोजगार देने की कड़ी में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) खेवड़ा केंद्र में आयोजित रोजगार मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने रोजगार मेले मे 81 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ केंद्र में भी किया गया। जिसमें पहुंचे केंद्रीय विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि देश में गरीबी दर में कमी आई है। केंद्र सरकार ने सरकारी सेवाओं में 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। रोजगार मेलों में देशभर में 71 हजार नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। राज्य सरकारों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वह भी रिक्त पदों को भरने का काम करें। सरकार का फोकस अब रोजगार पर है। केंद्रीय मंत्री ने नव चयनित युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके ऊपर जो जिम्मेदारी है, उसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया कि वह देश के आंतरिक व बाहरी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दें। नक्सलवाल व बाहरी हमला होने पर देश की रक्षा के लिए समर्पित रहें। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वह आगे बढ़ने के लिए किसी भी प्रकार के शॉर्टकट, चालाकी व चम्मचागिरी से दूर रहें। आगे बढ़ने के लिए मेहनत व ईमानदारी जरूरी है। शॉर्टकट अपनाने वाला जीवन में आगे जाकर गिरता जरूर है। सिस्टम को भी कर्मठ व ईमानदार लोगों की खोज रहती है, जिनके भरोसे व्यवस्था सुचारु रूप से चलती है।
विज्ञापन

आर्थिक विकास की मजबूत कड़ी है बैंक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बैंक हमारे देश के आर्थिक विकास की मजबूती कड़ी है, जिनके सहारे स्टार्टअप को नए आयाम दिए गए हैं। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि यदि उनके पास कोई युवा स्टार्टअप परियोजना लेकर आता है तो उसको फाइनेंस करें। स्टार्टअप के माध्यम से युवा उद्यमी बनकर अन्य युवाओं को भी रोजगार प्रदान करने वाला बनता है। देश आगे बढ़ रहा है, जिसके लिए पर्याप्त ऊर्जा की भी आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे नियुक्त युवा
सीआरपीएफ के पश्चिमोत्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मूलचंद पंवार ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए नव नियुक्त युवाओं को कहा कि सरकारी नौकरी अति महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। नव नियुक्त होने वालों को कर्मवीर की संज्ञा दी गई है, जो भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जनसेवक का कार्य करेंगे। सरकारी क्षेत्र में आने पर समाज और नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है, जिसे पूर्ण समर्पण व ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए। इस दौरान सीआरपीएफ केंद्र खेवड़ा के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कोमल सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने नौकरी पाने वालों को बधाई देते हुए कहा कि नव नियुक्त युवाओं के लिए कर्मयोगी प्रारंभ योजना शुरू की है। जिसके माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में कर्मयोगी प्रारंभ योजना व रोजगार मेलों के संदर्भ में लघु फिल्में भी प्रदर्शित की गई। इस दौरान रेंज उप महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इन युवक-युवतियों को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र
केंद्रीय विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने रोजगार मेले में विभिन्न राज्यों व जिलों से आये 81 युवक-युवतियों को विभिन्न पदों के नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें सोनीपत जिले के अंतर्गत इग्नू में सहायक रजिस्ट्रार के पद पर विकास पुरी की मनीषा रानी, ईएसआईसी में एसएसओ के पद पर प्रीतमपुरा के प्रीत खापरा, यूडीसी पद पर सेक्टर-15 के सूर्यप्रकाश, एनसीएस में लैब असिस्टेंट के पद पर धनाना गांव के प्रवीण, आईटीबीपी में कांस्टेबल पद पर गोरड़ के संदीप, ईएसआईसी में यूडीसी पद पर गीता कालोनी गोहाना के मोहित, एनवीएस में लैब असिस्टेंट पद पर विकास नगर सोनीपत के लक्ष्य, एसएसबी में कांस्टेबल पद पर थाना खुर्द खरखौदा के दीपक व शिव मंदिर कबीरपुर के राहुल व शाहपुर तुर्क के संजीव कटारिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed