फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   India is the heart of the world: Swami Nischalanand

भारत विश्व का हृदय : स्वामी निश्चलानंद

Fri, 28 Nov 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
India is the heart of the world: Swami Nischalanand
फोटो 30- सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति व शिवाला शंभू दयाल
सोनीपत। श्री गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि व्यक्ति की इच्छा होती है कि सर्व शक्तिमान होकर मैं श्रेष्ठ रहूं। इसका अर्थ व्यक्ति की चाह का विषय वहीं है जिसे हम सर्वेश्वर कहते हैं। अगर सर्वेश्वर ही न हो तो उसकी चाह हमें क्यों होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर विश्व में पानी की ही आवश्यकता न हो तो किसी को भी प्यास न लगे। सारांश है कि जीविका जीवन के लिए हो। जीवन जीविका के लिए नहीं।
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज वीरवार को शंभू दयाल स्कूल में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति व शिवाला शंभू दयाल ट्रस्ट सोसाइटी की ओर से आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं काे धर्म का मार्ग दिखा रहे थे। शंकराचार्य ने कहा कि जीवन को सार्थक सिद्ध करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता के पांचवें अध्याय में कहा गया है कि जिन्होंने जीवन काल में विजय प्राप्त कर ली उनका जीवन सफल हुआ। हम जागते हैं तो देवी-देवताओं को जगाने की भावना से। भोजन बनता है तो देवी-देवताओं को भोग लगाने की भावना से। हम उन्हें भोग लगाकर ही भोजन करते हैं। भगवत ही हमारा पूर्ण जीवन होना चाहिए।
यह भारत है, भा का अर्थ होता है ज्ञान, प्रकाश, रत का अर्थ परमात्मा स्वरूप में रति प्रदान करने वाला भाग। यही भारतवर्ष है। यहां सच्चिदानंद स्वरूप सर्वेश्वर हैं लेकिन भारत विश्व का हृदय है। यहीं राम-कृष्ण के रूप में भगवान अवतरित होते हैं इसलिए व्यक्ति रोजाना 24 घंटे में सवा घंटा भगवान का स्मरण अवश्य करे।

उन्होंने भजन के बिना जीवन अधूरा रह जाता है। प्रवचन सत्र के बाद धर्मसभा में शंकराचार्य ने कई श्रद्धालुओं के सवालों का जवाब भी दिया।
शिव तांडव, शंकराचार्य के रचित गीत से प्रारंभ हुई धर्म सभा :  धर्म सभा की शुरुआत छात्राओं ने शिव तांडव प्रस्तुत करके की। इसके बाद ब्राह्मणों ने शंख बजाकर मंत्रोच्चारण के साथ और शहरभर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का स्वागत किया। धर्म के जयकारों से पांडव नगरी गूंज उठी। छात्राओं ने उनके स्वागत में शंकराचार्य के गीत हमारा प्यारा हिंदू द्वीप गीत सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद धर्म सभा में प्रवचन सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मेयर राजीव जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंची।

फोटो 30- सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति व शिवाला शंभू दयाल

फोटो 30- सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति व शिवाला शंभू दयाल

फोटो 30- सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति व शिवाला शंभू दयाल

फोटो 30- सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति व शिवाला शंभू दयाल

फोटो 30- सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति व शिवाला शंभू दयाल

फोटो 30- सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति व शिवाला शंभू दयाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed