फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   India house to be built for the first time in tokyo olympic and pra olympics

खुशखबरीः टोक्यो ओलंपिक में पहली बार बनेगा इंडिया हाउस और खिलाड़ियों को मिलेगा भारतीय खाना

Thu, 05 Sep 2019 03:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
India house to be built for the first time in tokyo olympic and pra olympics
tokyo olympic
टोक्यो में होने वाले ओलंपिक व पैरालंपिक में किसी भी खिलाड़ी को खाने समेत अन्य समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। क्योंकि ओलंपिक व पैरालंपिक में पहली बार इंडिया हाउस बनाया जाएगा। जहां खिलाड़ियों को भारतीय खाना मिलेगा और उनको खेल की बेहतरी के लिए अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह फैसला केंद्रीय खेल मंत्रालय ने लिया है और इसको लेकर जापान से मंजूरी मिलने की बात भी कही जा रही है। इसके अलावा जिन कोच व खिलाड़ियों की इनामी राशि काफी समय से रुकी हुई है, उनको भी इनामी राशि जल्द मिलने वाली है। जिसमें केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने खुद हस्तक्षेप किया है। इसके अलावा खिलाड़ियों को स्पष्ट कहा गया है कि वह उनसे सीधे मिलकर समस्या से अवगत करा सकते हैं, जिससे उसका तुरंत निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों को विदेशों में खेलने जाने पर सबसे ज्यादा परेशानी खाने की होती है। क्योंकि खिलाड़ियों को कई बार विदेश का खाना परेशानी कर देता है और उसका असर कई बार खेल पर पड़ता है। कॉमनवेल्थ गेम्स में इस तरह कई खिलाड़ियों को समस्या हुई थी और खिलाड़ियों ने इस कारण ही मेडल गोल्ड की जगह सिल्वर जीतने की बात कही थी। इसके अलावा भी अन्य काफी सुविधाएं खिलाड़ियों को जरूरत के अनुसार नहीं मिलती है।
विज्ञापन


इस तरह की समस्याओं को देखते हुए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने फैसला लिया है कि जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक व पैरालंपिक में इस बार इंडिया हाउस बनाया जाएगा। जहां खिलाड़ियों को भारतीय खाना मिल सकेगा, क्योंकि जापान में खाने की सबसे ज्यादा समस्या खिलाड़ियों को झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा भी इंडिया हाउस में खिलाड़ियों की जरूरत के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसके लिए पहले ही खिलाड़ियों से जानकारी मांगी जाएगी। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों व कोच की काफी समय से इनामी राशि रुकी हुई है, उसमें केंद्रीय खेल राज्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया है और वह राशि जल्द ही दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन अवॉर्डी अमित सरोहा से बोले मंत्री, मुझसे सीधे आकर मिले खिलाड़ी
पैरा एथलीट अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा ने सोनीपत साई सेंटर में केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरन रिजिजू से मुलाकात की और उनको खेलों में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। खेलमंत्री ने कहा कि उनको सभी समस्याओं के बारे में जानकारी है और वह उनको धीरे-धीरे दूर करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे आकर मिल सकता है, क्योंकि वह किसी भी खिलाड़ी से मिलने से इंकार नहीं करते हैं। खिलाड़ी उनको समस्या बताता है तो उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed