फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Independence Day: SWAT squad monitoring every corner of the railway station

स्वतंत्रता दिवस : रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर स्वैट दस्ते की निगरानी

Mon, 12 Aug 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Independence Day: SWAT squad monitoring every corner of the railway station
फोटो 05- सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच करता अंबाला से पहुंचा स्वैट दस्ता। संवाद
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोनीपत स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। अंबाला से स्वैट दस्ता रविवार को सोनीपत स्टेशन पहुंचा और चप्पे-चप्पे की छानबीन की गई। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान को भी खंगाला गया। इससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोनीपत के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के लिए रविवार को अंबाला मंडल से आठ सदस्यीय स्वैट दस्ता जांच के लिए सोनीपत स्टेशन पहुंचा। स्वैट दस्ते ने जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर स्टेशन पर सुबह 10 से 12 बजे तक जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत स्टेशन के हर प्लेटफार्म, यात्रियों के सामान व पार्किंग क्षेत्र में जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जीआरपी थाना प्रभारी महावीर सिंह, आरपीएफ थाना प्रभारी संगम, एसआई सहाबुद्दीन, कर्मबीर, एएसआई अजय कुमार, जगबीर, सतीश, नरेश कुमार व धीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed