फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Independence Day celebrations: Tricolor hoisted with pride, women police contingent tops the parade

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शान से फहराया तिरंगा, परेड में महिला पुलिस की टुकड़ी अव्वल

Sat, 17 Aug 2024 05:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations: Tricolor hoisted with pride, women police contingent tops the parade
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस पर गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। परेड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी। परेड में महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम, हिंदुस्तान गाइड (लड़की) की टुकड़ी द्वितीय व हरियाणा पुलिस (पुरुष) की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने तिरंगा फहराते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

मंत्री महिपाल ढांडा ने पहले पुलिस लाइन के नजदीक बने शहीदी स्मारक पर जाकर पुष्प चक्र भेंट किया। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। विकास पथ पर हरियाणा की उपलब्धियों की जानकारी दी। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली टीमों, वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। समारोह के संपन्न होने के बाद मंत्री ने पुलिस लाइन परिसर में एक पेड़ मां के नाम लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, नगर निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी ईस्ट प्रबीना पी, एमडी शुगर मिल संजय कुमार, सीईओ जिला परिषद सुशील कुमार व जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मंच संचालन डाॅ. सुभाष सिसोदिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed