फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indecent message by hacking Facebook ID of chairman of Mannat Group

मन्नत ग्रुप के चेयरमैन की फेसबुक आईडी हैक कर डाले अभद्र मैसेज

Thu, 16 Dec 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Indecent message by hacking Facebook ID of chairman of Mannat Group
मन्नत ग्रुप के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कादियान की फेसबुक आईडी हैक कर अभद्र मैसेज अपलोड करने का मामला सामने आया है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवेंद्र कादियान ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट है। उनके करीब सवा लाख फॉलोअर्स हैं। किसी ने 26 नवंबर को उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। उसके बाद से उनकी फेसबुक आईडी पर अभद्र मैसेज पोस्ट किए जा रहे हैं। उनके परिचित लगातार फोन करके अभद्र मैसेज पोस्ट किए जाने की जानकारी दे रहे हैं। फेसबुक आईडी हैक करने वाले के खिलाफ आईटी एक्ट में कार्रवाई की जाए। पुलिस ने देवेंद्र कादियान की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। देवेंद्र कादियान बड़े कारोबारी हैं। वह मन्नत ग्रुप हवेली के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को साइबर सेल को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed