फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Increased toll rates on national highways will be applicable from one April

सफर होगा महंगा: टोल पर चुकाने होंगे 10 से 55 रुपये अतिरिक्त, एक अप्रैल से प्रभावी होंगी नई दरें

Tue, 29 Mar 2022 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 01:19 AM IST
सार

टोल की नई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। महंगाई के दौर में वाहन चालकों को अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ेंगी।

विज्ञापन
Increased toll rates on national highways will be applicable from one April
राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर स्थापित टोल प्लाजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ेंगी। 11 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गांव झरोठी के पास स्थापित किए टोल प्लाजा को शुरू किया था। अब दोबारा टोल टैक्स दरें बढ़ा दी गई हैं। यहां पर अब वाहन चालकों को 10 से लेकर 55 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़ी हुईं टोल की दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। 

विज्ञापन


मेरठ से वाया खरखौदा होते हुए लोहारू (भिवानी) तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर झरोठी मोड़ के पास स्थापित टोल प्लाजा पर नियमों के तहत कार, जीप व हल्के वाहनों के लिए 65 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहनों के 110 रुपये, बस व ट्रक 225 रुपये, व्यावसायिक वाहन 245 रुपये, भारी वाहन 335 रुपये व ओवरसाइज वाहनों के लिए 430 रुपये टोल फीस शुरू की थी।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के तहत झरोठी टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर व्यवसायिक वाहन चालक 285 रुपये का मासिक पास बनवा सकते थे। अब 1 अप्रैल से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर व्यावसायिक वाहन चालक 315 रुपये का मासिक पास बनवा सकेंगे। इसी तरह जीटी रोड के भिगान टोल, केजीपी-केएमपी के टोल प्लाजाओं पर भी टोल दरें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अप्रैल से इन दरों से देना होगा टैक्स

  • अब टोल-कार, जीप, वैन व हल्के वाहन : 75 रुपये (एक तरफ)
  • कार, जीप, वैन व हल्के वाहन : 110 रुपये (आने-जाने के लिए)
  • मासिक पास के लिए : 2445 रुपये
  • हल्के वाणिज्यिक वाहन, माल वाहक हल्के वाहन, मिनी बस : 120 रुपये (एक तरफ)
  • हल्के वाणिज्यक वाहन, माल वाहक हल्के वाहन, मिनी बस : 180 रुपये (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 3950 रुपये
  • डबल एक्सल ट्रक व बस : 250 रुपये (एक तरफ
  • डबल एक्सल ट्रक व बस : 370 रुपये (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 8270 रुपये
  • तीन एक्सल वाले वाहनों के लिए : 270  (एक तरफ)
  • तीन एक्सल वाले वाहनों के लिए : 405  (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 9025 रुपये
  • चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए : 390 रुपये (एक तरफ)
  • चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए : 585 रुपये (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 12970 रुपये
  • सात से अधिक एक्सल वाले ओवर साइज वाहनों के लिए : 475 रुपये (एक तरफ)
  • सात से अधिक एक्सल वाले ओवर साइज वाहनों के लिए : 710 रुपये (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 15790 रुपये 


एनएच 44 (जीटी रोड) भिगान टोल प्लाजा

  • अब टोल-कार, जीप, वैन व हल्के वाहन : 85 रुपये (एक तरफ)
  • कार, जीप, वैन व हल्के वाहन : 125 रुपये (आने-जाने के लिए)
  • मासिक पास के लिए 2755 रुपये
  • हल्के वाणिज्यिक वाहन, माल वाहक हल्के वाहन, मिनी बस : 135 रुपये (एक तरफ)
  • हल्के वाणिज्यक वाहन, माल वाहक हल्के वाहन, मिनी बस : 200 रुपये (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 4450 रुपये
  • डबल एक्सल ट्रक व बस : 280 रुपये (एक तरफ
  • डबल एक्सल ट्रक व बस :420 रुपये (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 9325 रुपये
  • तीन एक्सल वाले वाहनों के लिए : 305  (एक तरफ)
  • तीन एक्सल वाले वाहनों के लिए : 460  (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 10175 रुपये
  • चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए : 440 रुपये (एक तरफ)
  • चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए : 660 रुपये (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 14625 रुपये
  • सात से अधिक एक्सल वाले ओवर साइज वाहनों के लिए : 535 रुपये (एक तरफ)
  • सात से अधिक एक्सल वाले ओवर साइज वाहनों के लिए :800 रुपये (दोनों तरफ)
  • मासिक पास : 17805 रुपये

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दोबारा टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं। यहां पर अब वाहन चालकों को 10 से लेकर 55 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़ी हुई टोल की दर 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी। - विकास कुमार, टोल प्रबंधक एनएच-334-बी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed