फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   increased outbreak of dengue, 7 new patients found

डेंगू का बढ़ा प्रकोप, सात नए मरीज मिले

Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
increased outbreak of dengue, 7 new patients found
सोनीपत। कोरोना महामारी के बीच डेंगू कहर बरपाने लगा है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार सात नए लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कुल 35 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हैं। विभाग की ओर से डेंगू के मरीजों की मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ज्यादातर बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं, जिनको हल्का बुखार या खांसी और जुकाम है, उनको दवा देकर घर में रहने के लिए कहा जाता है। अगर मरीज की हालत ज्यादा खराब है तो वह उसे भर्ती कर लिया जाता है।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक का कहना है कि अपने घर के आसपास सफाई रखें और हफ्ते में एक बार जहां भी हम पानी भरकर रखते हैं, उस स्थान की सफाई जरूर करें। किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आए तो जिला अस्पताल में आकर अपना टेस्ट करवाएं। जिस इलाके में डेंगू के मरीज आ रहे हैं, वहां की गलियों और हर घर में स्प्रे करवाया जा रहा है। अगर किसी को कोई गंभीर समस्या होती है तो वह अस्पताल में आकर डॉक्टरों से उपचार करवा सकता है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। डेंगू के लक्षण दिखने पर अस्पताल में जांच करवाएं। उपचार मुफ्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएस मेडिकल कॉलेज से मिली सात डेंगू मरीजों की रिपोर्ट
जिले में शुक्रवार को सात नए लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनकी रिपोर्ट बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां से मिली है। इनमें शहर के नंदवानी नगर, अनिल नगर, गांव चौहान जोशी, बहालगढ़, गंगेसर, सिटावली, रोलद में डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
एलाइजा टेस्ट की सुविधा नहीं होने पर मांगा जवाब
डेंगू के उपचार को लेकर ट्यूलिप अस्पताल में टेस्ट किए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में जाकर निरीक्षण किया तो वहां पर डेंगू जांच के लिए एलाइजा टेस्ट की सुविधा नहीं मिली। इस पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक ने ट्यूलिप अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। साथ ही यह भी कहा कि सभी टेस्ट की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को जल्द जमा कराएं। जितने में डेंगू जांच की लिए टेस्ट हुए हैं, उन मरीजों को वापस पैसे दिए जाएं। अन्यथा विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
जिले में अब तक डेंगू के 35 मरीज मिले हैं। इनमें सात की रिपोर्ट बीपीएस मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को मिली है। साथ ही एलाइजा टेस्ट नहीं किए जाने पर विभाग ने ट्यूलिप अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। सभी टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिलने पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed