फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Increase in arrival of Basmati rice in the market

Sonipat News: मंडी में बासमती धान की आवक में तेजी

Tue, 24 Sep 2024 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Increase in arrival of Basmati rice in the market
फोटो 25- सोनीपत के गोहाना में नई अनाज मंडी में सुखाने के लिए धान की फसल फैलाता मजदूर। संवाद
सोनीपत/गोहाना। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में बासमती धान की आवक में तेजी के साथ खरीद जारी है। वहीं गोहाना मंडी में सोमवार को धान की आवक व प्राइवेट खरीद शुरू हुई।
विज्ञापन

कपास, बाजरे व गैर बासमती (ग्रेड ए व कॉमन) धान की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होगी। बाजरे के लिए 5230 किसान व गैर बासमती धान के लिए 9213 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। पंजीकृत किसानों की फसलों को खरीद एजेंसियों की तरफ से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1 लाख 50 हजार हेक्टेयर भूमि में किसानों ने धान की फसल उगा रखी है। अधिकतर किसानों ने बासमती धान उगा रखा है। सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सिर्फ मोटा धान ही खरीदती है। बासमती धान का पंजीकरण करवाने वाले किसानों की संख्या 27425 है। वहीं, गैर बासमती धान का पंजीकरण 9213 किसानों ने लगभग 47 हजार एकड़ भूमि पर करवाया हुआ है। 5230 किसानों ने 15446 एकड़ भूमि पर बाजरे का पंजीकरण करवाया है। इसी तरह 2014 एकड़ भूमि पर कपास का पंजीकरण 775 किसानों ने करवाया है। इस बार कपास का रकबा काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से सात मंडियों में गैर बासमती धान और तीन मंडियों में बाजरे की खरीद की जाएगी। गैर बासमती धान की खरीद गन्नौर, गोहाना, खरखौदा, सोनीपत, कथूरा, कासंडी और जाखौली मंडी में होगी। बाजरे की खरीद गोहाना, खरखौदा व सोनीपत मंडी में की जाएगी। ग्रेड ए धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2320 रुपये व काॅमन धान के लिए 2300 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। बाजरे के लिए एमएसपी 2625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

सोनीपत की अनाज मंडी में किसान 1509 किस्म धान लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में सोमवार को धान का भाव 2700 रुपये से लेकर 2900 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मंडी में करीब 10 हजार बैग धान पहुंचा। वहीं गोहाना की नई अनाज मंडी में सोमवार को सीजन में पहली बार किसान 400 क्विंटल धान लेकर पहुंचे। व्यापारियों ने 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से धान की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed