फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inconvenience before convenience... Railway road closed for road construction, traffic jam on Gohana road

Sonipat News: सुविधा से पहले असुविधा.. सड़क निर्माण के लिए बंद किया रेलवे रोड, गोहाना मार्ग पर लगा रहा जाम

Fri, 31 Jan 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Inconvenience before convenience... Railway road closed for road construction, traffic jam on Gohana road
फोटो 35: सोनीपत के रेलवे स्टेशन से सारंग रोड की तरफ जाने वाले मार्ग को बंद करने से गीता भवन चौक
सोनीपत। रेलवे अधिकारियों ने सारंग रोड की तरफ जाने वाले मार्ग को निर्माण के चलते बंद कर दिया। जिससे रेलवे रोड, सारंग रोड व गीता भवन चौक के पास जाम की स्थिति बनी रही। मार्ग बंद किए जाने से गीता भवन चौक व गोहाना रोड पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। गीता भवन चौक से रेलवे रोड, गोहाना रोड व बस अड्डा की तरफ जाने वाले मार्ग पर रुक-रुककर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


सोनीपत जंक्शन को विस्तार देने व सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से भवन विस्तार किया जा रहा है। साथ ही स्टेशन के साथ सारंग रोड की तरफ जर्जर हालत को देखते हुए सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत रेलवे अधिकारियों ने वीरवार को सारंग रोड की तरफ से इस मार्ग पर एंगल डालकर बंद कर दिया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसे में गीता भवन चौक की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर घंटों वाहन चालक रेंगते रहे। रेलवे रोड का हिस्सा बंद होने से दयाल चौक से गीता भवन चौक, रेलवे रोड, गीता भवन फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला तो कुछ राहत मिली। रेलवे की तरफ से बिना ठोस योजना तैयार किए रास्ता बंद किए जाने पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


बनी रही जाम की स्थिति

रेलवे की तरफ से मार्ग बंद किए जाने के बाद वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। रेलवे स्टेशन, नगर निगम कार्यालय व सुभाष चौक की तरफ आने वाले वाहन चालकों को जब इस बारे में सूचना मिली तो वह गीता भवन चौक की तरफ से आवागमन करने लगे, लेकिन वहां वह जाम से जूझते रहे। रेलवे का मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत स्टेशन से सारंग रोड की तरफ मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते मार्ग को बंद किया गया है। निर्माण होते ही इसे खोल दिया जाएगा।

- नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed