{"_id":"683cab61a64f7be03803174e","slug":"inauguration-of-43rd-district-level-badminton-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137449-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 43वीं जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 43वीं जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
Mon, 02 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 24- सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, तभी शरीर व मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। यदि खिलाड़ी खेल भावना से मेहनत, लगन, अनुशासन व समर्पण भाव से अभ्यास करें तो वह खेल के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
राजीव जैन मुख्यातिथि के रूप में रविवार को देर शाम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से लिटिल एंजल्स स्कूल में आयोजित 43वीं जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने के लिए खेलो इंडिया का आयोजन कर रही है, ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके।
मेयर ने कहा कि खिलाडि़यों का मानदेय व पुरस्कार की राशि बढ़ाने से खेल के प्रति सम्मान बढ़ा है। प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महासचिव जगबीर सिंह छिक्कारा ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-11, 13, 15, 17, 19 आयुवर्ग व 30 से 65 आयुवर्ग के 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। 6 जून को प्रतियोगिता का समापन होगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेयर राजीव जैन को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या आशा गोयल, व्यवस्थापक अधिकारी विवेक आर्य, कार्यक्रम प्रबंधक राकेश वर्मा, नवीन कुमार, प्रियव्रत, केके सांगवान, हरदीप सरोहा, अजय राठी, सुरजीत दहिया, शशिकांत कौशिक, सुशील पाराशर मौजूद रहे।