फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the Panchayat of Dahiya Chalisa, the work assigned to the nominated Khap head Jaipal Dahiya

दहिया चालीसा की पंचायत में मनोनीत खाप प्रधान जयपाल दहिया को सौंपा कार्यभार

Mon, 09 May 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
In the Panchayat of Dahiya Chalisa, the work assigned to the nominated Khap head Jaipal Dahiya
सिसाना स्थित दहिया खाप चबूतरे पर पंचायत में अपने विचार रखते पंचायती। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव सिसाना के दहिया खाप चबूतरे पर प्रधान पद को लेकर रविवार को दहिया चालीसा की पंचायत हुई। इसमें बीते दिनों गांव सिसाना के लोगों की तरफ से मनोनीत किए गए खाप प्रधान जयपाल दहिया को विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा गया। पंचायत में विभिन्न तपों के प्रतिनिधियों ने जयपाल दहिया के पक्ष में समर्थन करते हुए उन्हें खाप का प्रधान स्वीकार किया। वहीं पानीपत के गांव अदियाना व करनाल के गांव बुड्ढाखेड़ा से आए दहिया खाप के प्रतिनिधियों ने जयपाल दहिया का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

दहिया खाप के पूर्व प्रधान महावीर दहिया ने कहा कि जयपाल दहिया के अलावा कोई भी खुद को खाप का प्रधान बताता है तो उस पर खाप को एक्शन लेना चाहिए। हिंद केसरी संजय पहलवान ने कहा कि जो व्यक्ति खाप की मर्यादा को प्रभावित करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सतगामा की ओर से आए एक प्रतिनिधि के साथ ही कई अन्य ग्रामीणों ने भी खाप प्रधान के रूप में किसी अन्य को स्वीकार नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन

खाप प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि दहिया खाप की मान-मर्यादा को सर्वोपरि रखने का वह हरसंभव प्रयास करेंगे और सामाजिक कुरीतियों का खत्म कर आपसी भाईचारे का प्रगाढ़ करने का काम किया जाएगा। पंचायत में राजेंद्र दहिया, बिजेंद्र सिंह, कुलदीप पहलवान, केहर सिंह दहिया, राजेंद्र दहिया, अनूप दहिया, बारह प्रधान अतर सिंह खांडा, दोपलान प्रधान बलबीर सिंह, सतगामा प्रधान प्रेम सिंह, चौगामा प्रधान करतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे खाप प्रधान ने फोन पर कहा, परंपरा के अनुरूप नहीं हुई पंचायत
पंचायत के बीच एक पंचायती ने दूसरे खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया को फोन किया। जिस पर उन्होंने कहा कि जो पंचायत आज चबूतरे पर चली हुई है, वह दहिया खाप की पंचायत नहीं है। वह इसे खाप की पंचायत नहीं मानते, क्योंकि इस पंचायत में विभिन्न तपों के प्रतिनिधि भी नहीं हैं। यह पंचायत परंपरा के अनुरूप नहीं है। इसलिए वे जयपाल को प्रधान नहीं मानते, वह खुद खाप के प्रधान हैं।

वर्जन
यह पंचायत थी ही नहीं, यहां चंदा एकत्रित करके लड्डू बांटे गए। परिचित लोगों को बुलाकर पंचायत का दिखावा किया गया है। खाप प्रधान मैं खुद हूं और जब तक तपे आदेश नहीं करते मैं इस पद पर रहकर सेवा करता रहूंगा।
- सुरेंद्र दहिया, प्रधान दहिया खाप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed