{"_id":"68b4a8ddb7e1d64df90a8604","slug":"in-the-night-stay-program-the-deputy-commissioner-asked-for-a-report-on-encroachments-in-the-village-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141563-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रात्रि प्रवास कार्यक्रम में उपायुक्त ने गांव में कब्जों की रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रात्रि प्रवास कार्यक्रम में उपायुक्त ने गांव में कब्जों की रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
फोटो 42: गांव मोई हुड्डा में रात्रि ठहराव के दौरान लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण करते उपायुक्त सुशी
गोहाना। गांव मोई हुड्डा में जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुन मौके पर समाधान किया। उन्होंने गांव के होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
रात्रि ठहराव के समय एक पल ऐसा आया जब उपायुक्त सुशील सारवान ने मानवता का उदाहरण पेश करते हुए स्वयं मंच से उठकर दिव्यांग शिकायतकर्ता को कुर्सी दी और उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान गांव मोई हुड्डा के राजबीर व गांव रिवाड़ा के वजीर की शिकायत थी कि उनकी दिव्यांग पेंशन बनाई जाए।
इस पर तुरंत उपायुक्त ने पेंशन बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश लिए। अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर उपायुक्त ने पटवारी व ग्राम सचिव को निर्देश दिए कि वह सुबह गांव में उपस्थित होकर जांच करेंगे कि गांव में कहां-कहां अवैध कब्जे हो रखे हैं और इसकी एक रिपोर्ट तैयार की उनके कार्यालय में भिजवाएं।
विज्ञापन
पेयजल संबंधित शिकायत पर उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि गांव में एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर पाइप लाइन डाली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सहायक रोजगार कार्यालय से संबंधित 50, समाज कल्याण विभाग से संबंधित 100, जिला कल्याण से संबंधित 50, आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर पर 520 ओपीडी दर्ज हुई।
परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड से संबंधित 162 से अधिक, राशन कार्ड व गैस कनेक्शन से संबंधित 24, बिजली विभाग से संबंधित 08, जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित 20, एसडीएम कार्यालय से संबंधित 45 लाइसेंस आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरन डीसीपी भारती डबास, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, एसीपी राहुल देव, डीडीपीओ ललिता वर्मा, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, बीईओ राजेन्द्र सांगवान, प्राचार्य श्रीदत्त, एडीएफओ सुरेश कुमार, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रदीप, सरपंच पवन शर्मा भी मौजूद रहे।