फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the matter of not removing the encroachment, the MLA called the assistant engineer of the Municipal Corporation corrupt.

Sonipat News: कब्जे न हटाने के मामले में नगर निगम के सहायक अभियंता को विधायक ने बताया भ्रष्ट

Wed, 17 Jan 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the matter of not removing the encroachment, the MLA called the assistant engineer of the Municipal Corporation corrupt.
फोटो 16. सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति बैठक में परिवहन मंत्री के समक
सोनीपत। प्रेम नगर में घर के बाहर किए गए कब्जे न हटाने के मामले में विधायक सुरेंद्र पंवार ने नगर निगम के सहायक अभियंता को भ्रष्ट अधिकारी का आरोप लगाया। फरियादी राजेश कुमारी ने बताया कि वह दूसरी बार जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंची हैं। उनका आरोप था कि निगम के अधिकारी पैसे लेकर काम करते हैं। बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। घर के बाहर गली में 15 फीट पर कब्जा किया गया है, लेकिन शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही। इस पर सहायक अभियंता ने बताया कि 14 लोगों को 22 जनवरी तक गली से कब्जा हटाने के लिए नोटिस दे रखा है। इस पर विधायक ने फरियादी की शिकायत पर समर्थन करते हुए परिवहन मंत्री के समक्ष अधिकारी को निगम में सबसे भ्रष्ट बताया। इस पर निगमायुक्त विश्राम मीणा ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में मंगलवार को हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 एजेंडे शामिल किए गए। इस दौरान परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुनवाई करते हुए 11 शिकायतों का समाधान किया। गांव भैंसवान खुर्द फिलहाल सोनीपत सेक्टर-15 निवासी आजाद सिंह मलिक ने सरकारी जमीन से अवैध ट्यूबवेल हटवाने की शिकायत दी। उनके खेत के पास रोहतक माइनर के साथ 25 मीटर के अंदर ट्यूबवेल लगा हुआ है। सिंचाई विभाग रोहतक के अधीक्षण अभियंता को जुलाई 2021 में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए माइनर के साथ लगे ऐसे 235 ट्यूबवेल की जांच करके रिपोर्ट भेजे। कोई भी ट्यूबवेल अवैध रूप से नहीं लगा होना चाहिए। उन्होंने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को ट्यूबवेल का कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव छतेहरा बहादुरपुर निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी कि उनका ईएसआई उनके वेतन से काट लिया गया, किंतु आगे जमा नहीं करवाया गया। वह तीन साल से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। साथ ही उन्हें नौकरी हटाने की शिकायत करने की चेतावनी दी जा रही है। इस मामले में परिवहन मंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वह स्पेशल केस बनाकर मुख्यालय भेजें, जिससे उनकी मांग का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनगढ़ के प्रवीन कुमार की शिकायत दी कि उन्होंने एक साल पहले सरपंच को शिकायत दी थी कि पड़ोसी उन्हें प्लाट की चहारदीवारी का निर्माण नहीं करने दे रहे। इस पर मंत्री ने उपायुक्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके उचित कानूनी सहायता दिलाने के निर्देश दिए। खानपुर कलां निवासी हरिओम ने बिजली का कनेक्शन दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह चार बार बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन हर बार बिजली अधिकारी जिस जमीन पर उनका घर बना है, उसे विवादित बताकर उनके आवेदन को निरस्त कर देते हैं। वह मलकियत वाली जमीन पर बैठे हुए है। इस पर परिवहन मंत्री ने संबंधित नायब तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए।

सेक्टर-23 आरडब्ल्यूए के प्रधान राजेश दहिया की शिकायत पर मंत्री ने जिला नगर योजनाकार को निर्देश दिए कि जिले में एक भी अवैध काॅलोनी पनपनी नहीं चाहिए। यदि इस प्रकार की कोई सूचना मिली तो कार्रवाई की जाएगी। मोहाना निवासी युद्धवीर सिंह मेहला ने गोहाना रोड आरओबी पर रेलवे की जमीन पर अधूरी पड़ी निर्माणाधीन सीढ़ी का काम पूरा करने की मांग की। शेखपुरा निवासी कर्मबीर ने शिकायत दी कि टीडीआई ने दो साल में दुकान बनाकर देनी थी, लेकिन 10 साल से वहां पर एक ईंट तक नहीं लगी। इस पर मंत्री ने टीडीआई के अधिकारियों को बैंक ब्याज सहित रकम लौटने के निर्देश दिए।

फोटो 16. सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति बैठक में परिवहन मंत्री के समक

फोटो 16. सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति बैठक में परिवहन मंत्री के समक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed