{"_id":"60d4d1ac8ebc3e2ee80d51ff","slug":"in-the-fight-for-not-returning-the-mobile-the-partner-had-killed-the-young-man-arrested-sonipat-news-rtk614518969","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नहीं लौटाने के झगड़े में साथी ने की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल नहीं लौटाने के झगड़े में साथी ने की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
शहर के मुरथल रोड पर युवक की 16 चोट मारकर हत्या करने के मामले में शव की शनाख्त के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी देवडू का रहने वाला रितेश है। वह आशिफ का दोस्त है और मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में उसने साथी की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस को 21 जून को मुरथल रोड पर एक युवक का लावारिस शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पीट-पीटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मृतक के शरीर पर डंडों की चोट के 16 निशान मिले थे। मरने से पहले उसको नशा कराया गया था। दो दिन बाद मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले शहाबुद्दीन के बेटे आशिफ उर्फ काला (19) के रूप में हुई थी। वह 15 साल से देवडू में रह रहे थे। पुलिस ने शनाख्त के बाद मामले में देवड़ू के रहने वाले रितेश को गिरफ्तार कर लिया है। रितेश और आशिफ पड़ोसी होने के साथ दोस्त थे। पुलिस ने रितेश को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रितेश ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि एक सप्ताह पहले आशिफ ने बात करने के लिए उसका मोबाइल ले लिया था। इसके बाद उसने मोबाइल वापस नहीं किया। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। वह उससे रंजिश रखने लगा था।
नशा कराने के बाद की थी हत्या
रितेश ने बताया कि उसने रंजिश के चलते साथ में नशा करने को आशिफ को बुलाया था। इसमें दो अन्य दोस्त भी पहुंचे थे। आशिफ को ज्यादा नशा कराया था। नशा होने पर मोबाइल को लेकर फिर से तकरार हो गई। इसी के चलते डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
वर्जन
युवक की हत्या मोबाइल को लेकर हुई कहासुनी में की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। दो अन्य नाम सामने आए हैं। उन्हें भी गिरफ्तारी किया जाएगा।
- दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।