फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the decoration ceremony, Vikas was chosen as the head boy and Preeti was chosen as the head girl.

संशोधित : अलंकरण समारोह में विकास को हेड ब्वॉय व प्रीति को हेड गर्ल चुना

Sun, 28 Aug 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the decoration ceremony, Vikas was chosen as the head boy and Preeti was chosen as the head girl.
सोनीपत। साउथ प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसका आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। इस दौरान विद्यार्थी व हाउस कैबिनेट का गठन किया गया। जिसमें विकास को मुख्य लड़का (हेड ब्वॉय) व प्रीति को मुख्य लड़की (हेड गर्ल) चुना गया। साथ ही स्पोर्ट्स व स्कूल में चारों सदनों के कप्तान और उप कप्तान चयनित किए गए।
विज्ञापन

अलंकरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने चयनित विद्यार्थियों को बैज लगाए व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट किया, जिसकी अगुवाई साउथ प्वाइंट के झंडे के साथ प्रीति ने की। मुख्यातिथि ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन आता है और नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ती है। ग्रुप के वाइस चेयरमैन रोहित खत्री ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान स्कूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी अधिकारी ममता सचदेवा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं विद्यार्थी परिषद में विकास को मुख्य लड़का, अमित उप मुख्य लड़का, प्रीति को मुख्य लड़की, चावी उप मुख्य लड़की, विनय को कप्तान व अपूर्वा को उप कप्तान चुना। वहीं हाउस कैबिनेट में कैरेज हाउस के वरिष्ठ वर्ग में आरजू व खुशी को कप्तान, अभिषेक व तनिषा को उप कप्तान को चुना गया। कनिष्ठ वर्ग में अक्षित व पलक को कप्तान, राहुल व वंशिका को उप कप्तान चुना गया। ध्रुव व सुहाना को अनुशासन प्रभारी और तुषार व अनिशा को परफेक्ट का खिताब दिया गया। टोलरेंस हाउस के वरिष्ठ वर्ग में ऋषभ व नीतू को कप्तान, रिंकू व दीपिका को उप कप्तान चुना। कनिष्ठ वर्ग में नोमान व साक्षी को कप्तान, नमन व कनिका को उप कप्तान चुना गया। विनोद व दिशा को अनुशासन प्रभारी व परफेक्ट के रूप में अतुल व स्नेहा का चयन किया गया। मोटिवेशन हाउस के वरिष्ठ वर्ग में नीतिन व रीतू को कप्तान, भूपेश व वैदिका को उप कप्तान बनाया गया। कनिष्ठ वर्ग में वीन व अनिका को कप्तान, हर्षित व आस्था को उप कप्तान चुना गया। दीपांशु व साक्षी अनुशासन प्रभारी, दीपांशु व रिया को परफेक्ट के रूप में चयनित किया। कॉफिडेंस हाउस के वरिष्ठ वर्ग में रौनक व तन्नू को कप्तान, जतिन व तन्नू को उप कप्तान चुना। कनिष्ठ वर्ग में रंजन व खुशी को कप्तान, वीरेन व पायल को उप कप्तान बनाया गया। गौरव व सोनम को परफेक्ट, कुणाल व गुंजन को अनुशासन प्रभारी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed