सोनीपत। मेयर निखिल मदान वीरवार को कच्चे क्वार्टर मार्केट एसोसिएशन की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे। मेयर ने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। मेयर निखिल मदान ने बाजार का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकानों के आगे मेज, कुर्सी लगाकर अतिक्रमण न करने की भी अपील की। कच्चे क्वार्टर मार्केट प्रधान राकेश चोपड़ा ने बताया कि मेयर निखिल मदान के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद शहरवासियों में उत्साह है। इस दौरान प्रधान जवाहर चांदना,उप प्रधान बल्लू ठक्कर, अनमोल परूथी, सुनील वधवा, पवन तनेजा, शेर सिंह, ललित जुनेजा, डिंपल, यशपाल अरोड़ा,आशु, तरुण ठक्कर, जवाहर आर्या, बबलू, सुशील वर्मा, हर्ष कथूरिया, दिनेश डाबरा, रवि रहेजा, नरेश नासा, जयकुमार, सोनू चावला, साहिल, मनोज, गोपाल, बिट्टू नारंग, संजय, रमेश, दीपू मौजूद रहे।