फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the case of the dispute between the teachers, the SDM summoned both parties.

Sonipat News: अध्यापिकाओं के बीच हुए विवाद के मामले में एसडीएम ने दोनों पक्ष किए तलब

Sat, 17 Jan 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
In the case of the dispute between the teachers, the SDM summoned both parties.
खरखौदा। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिकाओं के बीच हुए आपसी विवाद के मामले में जांच प्रक्रिया जारी है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा निदेशालय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के समक्ष पहले ही शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विवाद से जुड़े सभी संबंधित पक्षों को एसडीएम कार्यालय में तलब किया गया। यहां दोनों पक्षों की महिला अध्यापिकाओं सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने बताया कि यह मामला कुछ समय पहले का है, जिसमें खरखौदा के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में कार्यरत महिला अध्यापिकाओं के बीच आपसी विवाद हुआ था।
विज्ञापन

शिकायत प्राप्त होने के बाद पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। सभी पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि स्कूलों में अनुशासन और कार्यस्थल का सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है और इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इस दौरान खरखौदा खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सहित जांच समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed