फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the case of suicide of a married woman, the police sent the accused husband to jail

Sonipat News: विवाहिता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल

Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
In the case of suicide of a married woman, the police sent the accused husband to jail
गन्नौर। गांव खिजरपुर अहीर माजरा में विवाहिता के दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति ब्रिजेश को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने ब्रिजेश को न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जींद के गांव बिशनपुरा निवासी 28 वर्षीय अन्नु की शादी 10 फरवरी 2023 को दिल्ली में सिपाही के पद पर कार्यरत अहीर माजरा निवासी बृजेश के साथ हुई थी। पिता सुनील कुमार ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 19 फरवरी को अन्नु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अन्नु के पिता ने मामले को दहेज हत्या बताते हुए पति बृजेश, सास बाला देवी, ससुर राज सिंह, बड़ी ननद रेनू व छोटी ननद के खिलाफ गन्नौर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच अधिकारी एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed