फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In sonipat fearless crimnal : Three place Robery, criminal taked car Eco van cash and mobile phone also also.

सोनीपत में बेखौफ बदमाश: तीन जगह डकैती व लूट की घटनाएं, कार, ईको वैन, नकदी व मोबाइल लूटे

Sun, 23 Feb 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
In sonipat fearless crimnal : Three place Robery, criminal taked car Eco van cash and mobile phone also also.
फ्लैग - सोनीपत में बेखौफ हुए बदमाश : एसपी ने दिन में दी थानेदारों को नसीहत, रात में वारदात
विज्ञापन

हैडिंग- एक ही रात में तीन जगह लूट की वारदात, कार, ईको वैन, नकदी और मोबाइल ले गए लुटेरे
-गांव पांची जाटान, चिटाना मोड़ बड़वासनी के पास और भठगांव-रतनगढ़ के बीच हुई लूट की घटनाएं
फोटो : 17: गन्नौर में नकाबपोश बदमाशों के हमले में घायल किसान पवन।
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गन्नौर। जिले में बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हैं। एसपी ने दिन में थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर सड़कों पर रहकर अपराध रोकने की नसीहत दी। लेकिन उसके बाद रात को बदमाश गन्नौर से कार और बड़वासनी के पास से ईको वैन, 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। इसके अलावा रतनगढ़ व भठगांव के बीच भी सब्जी बेचकर आए किसान से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर ले भागे। इस तरह सोनीपत में बदमाश अब पुलिस को खुली चुनौती देने लगे हैं। सदर और गन्नौर पुलिस ने लूट के मुकदमे दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
गोहाना के वार्ड 14 के रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि वह जींद के खरक रामजी गांव के अनिल की ईको वैन को टैक्सी में चलाता है। वह शुक्रवार रात को सोनीपत से गोहाना की तरफ जा रहा था। उसके साथ उसका साथी गांव सलारपुर माजरा का मोहित भी था। वह भी गोहाना से साथ बैठ गया। गाड़ी में चार सवारी थीं। वह रास्ते में उतर गईं। जब वह बड़वासनी के पास चिटाना मोड़ पर पहुंचा तो इसी दौरान दो युवकों ने उसे रुकवा लिया। उसके गाड़ी रोकते ही चिटाना की तरफ से एक कार आई और उसकी वैन के आगे अड़ा दी। इसी बीच एक ईको वैन भी आ गई। जिनमें से करीब 10-15 युवक उतर कर आए और आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने अरुण व मोहित को ईको वैन से बाहर खींच लिया। बाद में वह उनकी ईको वैन लेकर फरार हो गए। अरुण कुमार ने बताया कि उसकी गाड़ी के डेस्क बोर्ड में 50 हजार रुपये व मोहित का फोन भी रखा था। अरुण कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है। अरुण कुमार ने बताया कि गांव लाठ निवासी कुलदीप ने उसे मालिक को देने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। उसने नकदी को ईको के डेस्क बोर्ड में रखा था। बदमाश गाड़ी के साथ ही नकदी भी लूट ले गए। सदर प्रभारी सुनील कुमार ने कहा जांच में मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है, जांच के बाद जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान पर हमला कर कार लूट ले गए बदमाश
गांव पांची जाटान में दो बदमाश एक किसान पर हमला कर उसे बेहोश कर उसकी कार लूट ले गए। किसान को जब होश आया तो उसने परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पांची जाटान निवासी पवन ने गन्नौर पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने बताया कि वीरवार रात और शुक्रवार दिन में आई बारिश के बाद वह रात को अपने खेत में गेहूं की फसल देखने गया था। उसे अंदेशा था कि खेत में पानी भरने से नुकसान हो सकता है। पवन ने बताया कि वह रात को अपनी कार को अगवानपुर रोड स्थित पुलिया के पास खड़ी कर खेत में चला गया। रात करीब दस बजे जब वह कार के पास पहुंचा तो वहां पहले से दो नकाबपोश युवक खड़े थे। उन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने हाथ में लिए डंडे से उस पर हमला कर कार की चाबी छीन ली। उसके बाद उन्होंने उसकी आंख व अन्य हिस्सों पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले के कारण वह बेसुध होकर गिर गया। जिसके बाद बदमाश उसकी आई-10 कार लूटकर फरार हो गए। पवन का आरोप है कि शुक्रवार तड़के उसे होश आया तो उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी बेचकर लौट रहे किसान पर हमला कर नकदी व मोबाइल लूटा
गांव किलोहड़द के किसान पर हमला कर स्कूटी सवार तीन बदमाश नकदी व मोबाइल लूट ले गए। किसान मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसने खेत में सब्जी उगा रखी है। वह 15 फरवरी की रात को अपने खेत से शलजम भरकर रोहतक मंडी में बेचने गया था। वह देर रात करीब 12 बजे जब वह अपने टाटा एस (छोटा हाथी) में गांव रतनगढ़ व भठगांव के बीच पहुुंचा तो इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे रुकवा लिया। युवक ने उस पर हमला कर उससे जबरन 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। इतना ही नहीं बदमाश उसकी जैकेट तक उतरवा कर ले गए। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अब जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

--
लूट की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। ईको वैन चालक मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है, जिसमें जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा अन्य घटनाओं में पुलिस लगी हुई है और उनमें भी छानबीन हो रही है। बदमाशों का जल्द ही पता लगाकर पकड़ा जाएगा।
-जश्नदीप रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed