फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Rai, 5 roads will be reconstructed at a cost of 4.62 crore.

Sonipat News: राई में 4.62 करोड़ से 5 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण

Tue, 16 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
In Rai, 5 roads will be reconstructed at a cost of 4.62 crore.
फोटो 05- सोनीपत के राई में खस्ताहाल गांव मलिकपुर से सनपेड़ा रोड। संवाद
सोनीपत। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) की ओर से जिले की पांच सड़कों का जल्द पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इनके पुनर्निर्माण पर करीब 4.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के लिए मुख्यालय की ओर से बजट को मंजूरी मिल चुकी है। मार्केटिंग बोर्ड ने सड़कों के सुधार के लिए इस सप्ताह टेंडर में प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड की ओर से हलका राई के तहत आने वाली 5 सड़कों का नवीनीकरण करवाया जाएगा। विधायक कृष्णा गहलावत ने बोर्ड के तहत आने वाली पांचों सड़कों के पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण को लेकर करीब 4 करोड़, 62 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दिलवाई है।
विज्ञापन

सड़कों की खस्ताहालत को लेकर ग्रामीण काफी समय से इनके सुधार की मांग कर रहे थे। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए मार्केटिंग बोर्ड ने सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर के बाद अलॉटमेंट मिलते ही मार्केटिंग बोर्ड की ओर से सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। सड़कों का पुनर्निर्माण होने से आवागमन में गड्ढों की समस्या कम होगी।

इन सड़कों का होगा सुधार

सड़क लंबाई लागत

गांव मलिकपुर से सनपेड़ा रोड 3 किमी 1.53 करोड़
गांव हलालपुर से फिरोजपुर बांगर 4.50 किमी 1.54 करोड़
दीपालपुर बसौदी से मुकीमपुर बसौदी रोड 0.7 किमी 14 लाख

राठधना से बंदेपुर रोड 2.2 किमी 47 लाख
खुर्मपुर मनौली से भैराबांकीपुर बांध तक 1.73 किमी 96 लाख

हलके के तहत आने वाली खस्ताहाल सड़कों के सुधार के लिए एक वर्ष में करीब 18 करोड़ रुपये को मंजूरी दिलवाकर हलका वासियों को सौगात दी गई है। कुछ सड़कों का काम पूरा हो चुका है जबकि कई पर कार्य जारी है। अब 5 सड़कों के लिए 4 करोड़ 62 लाख रुपये को मंजूरी मिली है। मार्केटिंग बोर्ड से जल्द टेंडर लगवाकर सड़कों का पुनर्निर्माण शुरू करवाया जाएगा। -कृष्णा गहलावत, विधायक, हलका राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed