खरखौदा। गांव पिपली में यूपीएससी टॉपर प्रदीप मलिक का अभिनंदन किया गया। ग्रामीण कृष्ण नंबरदार ने एक लाख रुपये देकर व चांदी का मुकुट पहनाकर प्रदीप मलिक का अभिनंदन किया। वहीं अन्य ग्रामीणों ने पंचायत की तरफ से पगड़ी व 11 हजार रुपये की माला पहनाकर स्वागत किया।
यूपीएससी टॉपर प्रदीप मलिक ने कहा कि वह ग्रामीणों के सम्मान का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में बड़ी ताकत है, इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। प्रदीप मलिक ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह अपने लक्ष्य को ऊंचाई पर स्थापित करें और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। ग्रामीण आंचल के युवा खुद को कमजोर न समझें, अगर वह चाहें तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर अपना व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दौरान मा.करतार सिंह, ओमप्रकाश, दलजीत, कृष्ण, अजीत, पंच रामनिवास व राजेश समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।