फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Nahari village of Olympian Ravi Dahiya, sons and daughters will receive education up to class 12th together

ओलंपियन रवि दहिया के गांव नाहरी में बेटे-बेटियां एक साथ ग्रहण करेंगे 12वीं कक्षा तक की शिक्षा

Fri, 12 Aug 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
In Nahari village of Olympian Ravi Dahiya, sons and daughters will receive education up to class 12th together
गांव नाहरी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद - फोटो : Sonipat
देश के स्टार पहलवान रवि दहिया के गांव नाहरी के राजकीय कन्या स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दे दिया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा मिलने के बाद अब यहां लड़कियों के साथ लड़के भी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं स्कूल में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। इससे गांव के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतने पर गांव नाहरी के पहलवान रवि दहिया के सम्मान में आयोजित समारोह में ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव के कन्या स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने की घोषणा की थी। अब राष्ट्रमंडल खेलों में रवि दहिया के स्वर्ण पदक जीता है। ग्रामीणों की इस खुशी को दोगुना कर मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करते हुए शिक्षा विभाग ने नाहरी के राजकीय कन्या स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा देने का पत्र जारी किया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध अधिकारियों के साथ पत्र व्यवहार किया है। मुख्यालय ने एमआईएस पोर्टल पर भी स्कूल का नाम मॉडल संस्कृति स्कूल अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

161 छात्राएं ले ग्रहण कर रहीं शिक्षा, बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
वर्तमान में नाहरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 161 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। स्कूल को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा मिलने के बाद यहां लड़के भी दाखिला ले सकेंगे। साथ ही स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा मिलने के बाद स्कूल की दशा बदली जा रही है। स्कूल में 22 कमरे बने हुए हैं। इनमें जो कमरे जर्जर हालत में हैं, उनकी मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा 5 शौचालय, 3 लैब व 3 कमरों का भी निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पेयजल की भी बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जोड़ा गया है। सभी मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। नाहरी के कन्या स्कूल को मॉडल संस्कृति का दर्जा दिए जाने के बाद यहां सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही शिक्षकों के खाली पद भी भरे जाएंगे।
स्कूल में चल रहा कमरों का निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री की की घोषणा के बाद गांव नाहरी के कन्या स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दे दिया गया है। स्कूल में सुविधाएं बढ़ाने पर जो दिया जा रहा है। स्कूल में कमरों व शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। मॉडल संस्कृति स्कूल बनने के बाद अब लड़के भी यहां दाखिला लेकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। -सुकेश देवी, निवर्तमान ब्लॉक समिति सदस्य, नाहरी

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने गांव नाहरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया है। अब यहां लड़कियों के साथ लड़के भी दाखिला ले सकेंगे। स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए कमरों का निर्माण कार्य चल रहा है। स्कूल को मॉडल संस्कृति का दर्जा मिलने के बाद विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। -राजेश देवी, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहरी

 राजकीय कन्या स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा मिलने के बाद चल रहा कमरों का निर्माण। संवाद

राजकीय कन्या स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा मिलने के बाद चल रहा कमरों का निर्माण। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed