{"_id":"66e78ed824d49452dd03571d","slug":"in-ganpati-festival-devotees-gathered-for-kirtan-and-dandiya-night-at-some-places-sonipat-news-c-197-1-snp1008-124610-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गणपति महोत्सव में कहीं सकीर्तन तो कहीं डांडिया नाइट में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गणपति महोत्सव में कहीं सकीर्तन तो कहीं डांडिया नाइट में उमड़े श्रद्धालु
Mon, 16 Sep 2024 07:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 36- सोनीपत के जीवन नगर में गणपति महोत्सव के दौरान संकीर्तन में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स
सोनीपत। हंस वाहिनी महिला मंडल व श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति, जीवन नगर के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर परिसर में चल रहे द्वितीय गणेश महोत्सव का नौवां दिन रहा। मंडल व समिति के पदाधिकारियों ने गणेश जी की पूजा-अर्चना कर महोत्सव की शुरुआत की। रसिक मोनू मनचंदा ने संकीर्तन के माध्यम से मधुर भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणपति महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भजनों पर खूब नृत्य किया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र वासियों ने भी गणपति बप्पा की महाआरती में भाग लिया। मंडल की प्रधान मीनाक्षी सिंह, हनुमान मंदिर के प्रधान गुलशन, वेद सिंह टंडन, डॉ. पूरन, नीलम यादव, सरिता मिश्रा, मीनू टंडन, वीनू चुघ, सीमा साहू, कुसुम व नेहा शर्मा मौजूद रही।
झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
युवा शक्ति सेवा समिति, रोहतक रोड की ओर से मिशन रोड पर चल रहे तृतीय गणपति महोत्सव में रविवार को काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति सदस्यों ने महोत्सव की शुरुआत भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना से की। अमित अघौरी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अश्वनी गोयल, रामनारायण, अनिल, मुकेश जैन, सोनू, सुरेश, राकेश, अनुराग, राजकुमार, पंकज, प्रेमराज, मनोज, विजय, महेंद्र, ऋषिराज, विकास, नरेंद्र व अमित मौजूद रहे।
भजनों से भगवान गणेश जी का किया गुणगान
श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से सर्राफा एवं गंज बाजार में चल रहे गणपति महोत्सव में रविवार को संकीर्तन का आयोजन किया गया। कलाकारों व पुलकित म्यूजिशियन ग्रुप ने भजनों से भगवान गणेश जी का गुणगान किया। धान रवि पाटिल, महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे उप प्रधान, रमेश सुतार व अमोल शिंदे मौजूद रहे।
विज्ञापन
डांडिया नाइट का आयोजन कर लगाया भंडारा
गणपति ग्रुप की ओर से फैज बाजार में चल रहे 7वें गणपति आगमन समारोह में रविवार को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। यहां गणपति बप्पा की महाआरती कर भोग लगाया गया। भंडारे में आसपास के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक विपिन नंदा, श्याम सुंदर, सोनू कक्कड़, निखिल नंदा, सोनू कालरा, दीपक चौहान, चिंटू कक्क्ड़, नितिन चावला, मनीष शर्मा, अमित, बंटी कालरा व शुभम गुप्ता मौजूद रहे।