फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In civil hospital, doctors put up black badges in support of striking MBBS students

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने हड़ताली एमबीबीएस विद्यार्थियों के समर्थन में काले बिल्ले लगाकर किया काम

Tue, 08 Nov 2022 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
In civil hospital, doctors put up black badges in support of striking MBBS students
नागरिक अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर बैठक करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Sonipat
नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने सोमवार को एमबीबीएस विद्यार्थियों के समर्थन में काले बिल्ले लगाकर काम किया। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एमबीबीएम विद्यार्थियों की मांगें जल्द पूरी की जाएं। साथ ही रोहतक में एमबीबीएस विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को रद्द करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बॉन्ड नीति को तुरंत वापस लिया जाए। जिला प्रधान डॉ. राहुल आंतिल ने बताया कि सरकार की ओर से एमबीबीएस विद्यार्थियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बॉन्ड नीति लागू करने एमबीबीएस विद्यार्थियों से प्रति वर्ष 10 लाख रुपये की लूट की जा रही है। एमबीबीएस विद्यार्थी काफी समय से बॉन्ड नीति का विरोध कर रहे हैं, उसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके विरोध में एमबीबीएस विद्यार्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार अब एमबीबीएस की सीटों को बेचना चाह रही है। नीति के अनुसार एमबीबीएस करने के बाद विद्यार्थियों को सरकारी संस्थानों में सात साल तक सेवा देनी होगी, लेकिन सरकार नौकरी की गारंटी नहीं दे रही है। एमबीबीएस विद्यार्थियों के समर्थन में सोमवार को चिकित्सकों ने काम किया है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. प्यारे लाल मलिक ने बताया कि एमबीबीएस विद्यार्थियों की मांगें जायज हैं। पीजीआई रोहतक में धरना दे रहे एमबीबीएस विद्यार्थियों को जबरदस्ती उठाने व उनके खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की भी मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते उनकी मांगों को हल नहीं किया गया तो वह आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed