फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In a 32 second video, the teacher was beaten with sticks 25 times

Sonipat News: 32 सेकंड के वीडियो में शिक्षक पर 25 बार बरसाए डंडे

Thu, 10 Apr 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
In a 32 second video, the teacher was beaten with sticks 25 times
सोनीपत के गांव कासंडी में जमीन पर पड़े शिक्षक को पीटते दिख रहे हमलावर। वीडियोग्रैब
गोहाना। गांव कासंडी के पास शिक्षक पर किए गए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें हमलावर 32 सेकंड में 25 वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिक्षक सड़क के किनारे जमीन पर गिरे हुए दिख रहे हैं। उसके बावजूद हमलावर बेरहमी से पीट रहे हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में संदीप जमीन पर गिरे दिख रहे हैं और हमलावर लगातार डंडे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। लगातार पिटाई से आहत संदीप हिम्मत हारकर तिरछा होकर जमीन पर लेट जाते हैं। उसके बाद भी हमलावर डंडे बरसाते रहते हैं। संदीप के पैरों और हाथों से खून बहता दिखाई दे रहा है। बुरी तरह पिटाई के बाद संदीप हिम्मत जुटाकर गड्ढे में लुढ़क जाते हैं, मगर आरोपी डंडे बरसाते रहते हैं। वीडियो में एक हमलावर का चेहरा कुछ नजर आ रहा है। दूसरे का नहीं दिखाई दे रहा है। हमलावरों ने वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का गाना भी लगाया है।
विज्ञापन




दस साल पहले हुई शादी, तीन साल पहले तलाक

हमले का शिकार हुए संदीप की वर्ष 2015 में शादी हुई थी। उनकी नौ साल की बेटी है। करीब तीन साल संदीप का तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह बेटी को अपने पास रखे हुए थे। वह निजी स्कूल में शिक्षक के साथ ही ट्यूशन भी देते थे। स्कूल संचालक एवं गांव के सरपंच संदीप आर्य ने बताया कि संदीप काफी शांत स्वभाव के थे। वह एक बेहतरीन शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिम में करने जाते थे अभ्यास

संदीप गांव खानपुर कलां स्थित जिम में अभ्यास करने जाते थे। शक है कि हमलावरों ने पहले ही रेकी कर रखी थी। वह जानते थे कि संदीप किस समय वापस आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed