फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Importance and responsibility of media has increased in the changing environment: MLA Nikhil Madan

बदलते परिवेश में बढ़ गया है मीडिया का महत्व व जिम्मेदारी : विधायक निखिल मदान

Sun, 17 Nov 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Importance and responsibility of media has increased in the changing environment: MLA Nikhil Madan
फोटो 31- सोनीपत के लघु सचिवालय में राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों से बातचीत करते विधायक
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने कहा कि बदलते परिवेश में मीडिया का महत्व और जिम्मेदारी अपेक्षाकृत अधिक बढ़ गई है। हम सभी को चाहिए कि स्वस्थ पत्रकारिता करते हुए समाज व राष्ट्र की निरंतरता में सेवा करते रहें। विधायक शनिवार को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राकेश भट्ट व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) राकेश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक निखिल मदान ने युवाओं का आह्वान किया कि वह प्रतिदिन अखबार जरूर पढ़े। अखबारों के माध्यम से हमें समाज में चल रही गतिविधियों के बारे में पता चलता है, जो हमारे ज्ञान को बढ़ाने में सहयोग करता है। कई बार परीक्षाओं में ऐसे प्रश्र पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर अखबारों से प्राप्त होता है। पत्रकारिता देश का चौथा स्तंभ है, जिसके माध्यम से हमें समाज की अच्छाई व बुराई का पता चलता है। पूर्व डीजीपी उत्तराखंड एवं हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय राई के कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि हम सभी को चाहिए कि हम जनहित के लिए पारदर्शी और स्वस्थ पत्रकारिता करते रहे। पत्रकारिता वास्तव में सेवा का मूलमंत्र है। प्रेस जनता और प्रशासन के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। डीआईपीआरओ राकेश गौतम ने कहा कि पत्रकारिता एक नौकरी नहीं जुनून है, जिसके साथ पत्रकार जीता है और समाज सेवा के लिए कार्य करता है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बलवान मलिक, विनोद कुहाड़, पवन बंसल, जगदीश त्यागी व दिवंगत पत्रकार राजेंद्र मेहरा की धर्मपत्नी सरोज मेहरा को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन सुभाष सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में जिले के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed