फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illiterate people took the exam to prove they were educated.

Sonipat News: शिक्षित होने का प्रमाण देने के लिए निरक्षरों ने दी परीक्षा

Mon, 29 Sep 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Illiterate people took the exam to prove they were educated.
फोटो : 27: उल्लास योजना के तहत परीक्षा देतीं महिलाएं। पाठक
सोनीपत। जिले में रविवार को विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 380 केंद्रों पर 10,200 निरक्षरों ने शिक्षित होने का प्रमाण देने के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चली। प्रत्येक केंद्र पर निरीक्षकों की मौजूदगी रही जबकि खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रश्नपत्र और पेन का प्रबंध किया। परीक्षा के बाद विद्यालय मुखियाओं और केंद्र इंचार्जों ने परिणाम रजिस्टर तैयार कर पोर्टल पर अपलोड किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नव भारत साक्षरता कार्यक्रम-उल्लास का लक्ष्य 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के निरक्षरों को पढ़ना, लिखना और अंक ज्ञान सिखाकर शिक्षित बनाना है। परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान प्राचार्य सुमन बाला, नीलम, रितु, एवीआरसी सुमन ने भी निरीक्षण किया।

फोटो : 27: उल्लास योजना के तहत परीक्षा देतीं महिलाएं। पाठक

फोटो : 27: उल्लास योजना के तहत परीक्षा देतीं महिलाएं। पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed