फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   illigal mining, dc order for inquiry, fir, sonipat

यमुना के अंदर बांध बनाकर खनन करने पर डीसी सख्त, होगी एफआईआर

Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
illigal mining, dc order for inquiry, fir, sonipat
टिकौला में यमुना में पानी के अंदर बांध बनाकर चलाई जा रही जेसीबी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। यमुना के अंदर बांध बनाकर यूपी की ओर धार मोड़कर अवैध रूप से खनन करने के मामले में डीसी ने सख्ती दिखाई है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने खनन करने वाली कंपनी डीएसपी एसोसिएट्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक सप्ताह पहले आदेश दिए थे। उसके बावजूद सिंचाई व खनन विभाग के अफसरों के कार्रवाई करने की जगह थोड़ा रेत हटाकर फर्जी रिपोर्ट बना दी। यह मामला सामने आने के बाद डीसी ने एसडीएम को जांच कराने के लिए कहा है। डीसी ने कहा है कि एसडीएम खुद मौके पर जाकर जांच करेंगे और वहां अवैध रूप से बनाया गया बांध तुड़वाकर खनन कंपनी के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना के अंदर गलत तरीके से रेत खनन को लेकर सीएम मनोहर लाल से लेकर खनन मंत्री मूलचंद शर्मा तक ने काफी सख्ती दिखाई थी और यमुना में नियमों का उल्लंघन करके खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कराई गई थी। इसके अलावा सरकार का रुपया जमा नहीं कराने वाली कंपनियों के ठेके निरस्त कर दिए गए थे। अब दोबारा से खनन शुरू किया गया है तो यमुना के अंदर सबकुछ अवैध रूप से काम शुरू कर दिया गया। टिकौला में डीएसपी एसोसिएट्स ने यमुना में अवैध रूप से बांध बना दिया। इसके अलावा यूपी की ओर खनन करके गहरे-गहरे कुंड बना दिए, जबकि इतनी गहराई तक खनन करने की अनुमति ही नहीं है। यमुना में एक सप्ताह पहले डीसी श्यामलाल पूनिया ने अवैध रूप से बांध बना हुआ देखकर एसडीएम, सिंचाई विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों को उसे तोड़ने के आदेश दिए थे। लेकिन अधिकारियों ने उसे तोड़ने की जगह मामला दबा दिया, जिससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे तो सिंचाई विभाग व खनन विभाग के अधिकारी शनिवार को वहां पहुंचे और बांध से थोड़ा रेत हटवाकर फोटो खींचने के बाद खनन विभाग ने फर्जी रिपोर्ट तैयार कर दी। इसका खुलासा होने के बाद डीसी श्यामलाल पूनिया ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

--
यमुना के अंदर टिकौला में बनाया गया अवैध बांध तोड़ने के आदेश दिए गए थे और वहां बांध को तोड़ने की जगह खानापूर्ति की गई है तो यह गंभीर मामला है। इसमें सोमवार को एसडीएम को भेजकर जांच कराई जाएगी और वहां से बांध को तुड़वाया जाएगा। इसके अलावा एसडीएम की रिपोर्ट के आधार खनन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्यामलाल पूनिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed