{"_id":"600dbdfe8ebc3ef92106338f","slug":"illegal-wine-factory-one-arrested-sonipat-news-rtk592411579","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध फैक्टरी चलाने के मामले में एक अन्य आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की अवैध फैक्टरी चलाने के मामले में एक अन्य आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव नैना ततारपुर में शराब की अवैध फैक्टरी चलाने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नैना ततारपुर का रहने वाला अमित उर्फ मीनू है। वह मुख्य आरोपी नरेश उर्फ नेशी का भाई और पूरे मामले में संलिप्त बताया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
मोहाना थाना के एसआई सुरेंद्र ने 5 नवंबर को गांव नैना ततारपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक मकान में शराब की अवैध फैक्टरी पकड़ी थी। वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने का सामान बरामद किया था। बाद में पता लगा था कि इस अवैध फैक्टरी की जहरीली शराब की सप्लाई से ही जिले में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। पुलिस ने मामले में शराब फैक्टरी के साझेदार अजीत उर्फ जीता निवासी सिटावली व मुकेश निवासी सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में शराब फैक्टरी के साझेदार व शराब बनाने व सप्लाई कराने के आरोप में नरेश उर्फ नेशी, मंदीप उर्फ सेठा निवासी नैनाततारपुर, कुलदीप, संदीप उर्फ मामा व मोहित को काबू किया था। केमिकल उपलब्ध कराने के आरोप में आहुलाना का विजय व नैना ततारपुर का जय सिंह और लेबल, ढक्कन व गत्ता पेटी सप्लाई करने के आरोपी राजेश तथा लेबल व बोतल सप्लाई करने के आरोपी रवींद्र को काबू किया था।
अब मामले में एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम ने मुख्य आरोपियों में शामिल नरेश उर्फ नेशी के भाई अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह अपने भाई के साथ मिलकर अवैध शराब बनाने व सप्लाई का धंधा चला रहा था। पुलिस ने अमित को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे मामले से जुड़े अन्य सबूत भी जुटाए जा सके।