{"_id":"69a0501ad48cf537bd08c42b","slug":"illegal-parking-hampers-the-journey-of-patients-and-ambulances-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150156-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध पार्किंग ने मुश्किल की मरीजों और एंबुलेंस की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध पार्किंग ने मुश्किल की मरीजों और एंबुलेंस की राह
Thu, 26 Feb 2026 07:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल के सामने अवैध रूप से खड़े किए गए वाहन। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। उपमंडल अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों ने मरीजों और एंबुलेंस सेवाओं की राह मुश्किल कर दी है। अस्पताल के गेट के सामने कारों, बाइक और ऑटो के खड़े रहने से एंबुलेंस की एंट्री बाधित होती है जिसके चलते मरीजों को सड़क पर फंसकर इंतजार करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अवैध पार्किंग पर कार्रवाई नहीं होती। इससे आपात स्थितियों में भी एंबुलेंस को अस्पताल परिसर तक पहुंचने में देरी होती है। ऐसे में आपात स्थिति में कोई नुकसान भी हो सकता है।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. टीना आनंद ने पूर्व में एसडीएम प्रवेश कादियान के समक्ष इस समस्या को उठाया था। एसडीएम ने तत्कालीन थाना प्रभारी को अवैध पार्किंग हटाने और नियम तोड़ने वालों के चालान के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सुरेंद्र, सुरजीत, अमित, महेंद्र ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ आने वाली सड़क में दोनों तरफ अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी करके वाहन चालक अपने घर चले जाते हैं। कई बार केंद्र के कर्मचारी भी लोगों को गली में कार खड़ी करने से मना कर चुके हैं लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र की तरफ आने वाली सड़क को पूरी तरह से पार्किंग बना दिया है।