{"_id":"685eded0ce45881cbb058769","slug":"illegal-mining-of-soil-on-village-land-case-registered-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138594-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गांव की जमीन पर मिट्टी का अवैध खनन, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गांव की जमीन पर मिट्टी का अवैध खनन, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
-गांव वाजिदपुर सबोली में अवैध खनन के खिलाफ की गई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव वाजिदपुर सबोली की जमीन पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्राम पंचायत ने शिकायत दर्ज कराई है। भौतिक सत्यापन के बाद अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सरपंच सुनील कटारिया की शिकायत पर खान एवं भू-विज्ञान विभाग की जांच के बाद हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, सोनीपत ने अवैध खनन का मुकदमा दर्ज किया गया है। 4 मार्च को पंचायत से शिकायत मिलने के बाद 5 मार्च को खनन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
जांच में ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध खनन के साक्ष्य मिले। खोदाई ताजा पाई गई थी। रात के समय खनन किया गया था। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सरपंच सुनील कटारिया ने कहा कि गांव की मिट्टी का एक कण भी चोरी हुआ तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने खनन विभाग व पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों से अपील की कि अवैध खनन की सूचना पंचायत को दें।