{"_id":"6547dc714a1a7f301f0b8104","slug":"illegal-cut-on-highway-liquor-company-and-two-filling-station-operators-named-sonipat-news-c-197-1-snp1001-8973-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाईवे पर अवैध कट, शराब कंपनी और दो फिलिंग स्टेशन संचालक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाईवे पर अवैध कट, शराब कंपनी और दो फिलिंग स्टेशन संचालक नामजद
Sun, 05 Nov 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो :25: सोनीपत के कुमासपुर के पास स्थित शराब ठेके के बाहर टूटी हाईवे पर लगाई गई ग्रिल। स्रोत
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर अक्सर लोग हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा देते हैं। हाईवे के निर्माण के बाद लोग अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बना लेते हैं। यही अवैध कट हादसों को बढ़ावा देते हैं। खासकर सर्दी के मौसम में कोहरा छाने पर अवैध कट ज्यादा मुसीबत बन जाते हैं। इसे देखते हुए हाईवे के रखरखाव व टोल लेने वाली कंपनी ने अवैध कट बनाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसे लेकर शराब कंपनी व दो फिलिंग स्टेशन संचालकों पर मुकदमे दर्ज किए हैं।
हादसों में कमी लाने व यातायात को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से 12 लेन की सड़क व जगह-जगह फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। हाईवे पर फुटपाथ के साथ ही ग्रिल भी लगाई गई है। उसके बावजूद हाईवे पर प्रतिष्ठान चलाने वाले लोग नियमों की अनदेखी कर अपनी सुविधा के अनुसार अवैध कट बना लेते हैं। यहीं अवैध कट हाईवे पर हादसे का कारण बनते हैं। ऐसे में शराब ठेका कंपनी व दो फिलिंग स्टेशन संचालकों पर दा कंट्रोल ऑफ नेशनल हाईवेज लैंड एंड ट्रैफिक एक्ट 2002 की धारा 26 के साथ ही नुकसान पहुंचाने, 3 पीडीपी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
जी-टाउन वाइन शॉप संचालक पर मुकदमा
हाईवे साउथ एशियन टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक पानीपत के गांव हल्दाना निवासी विनोद कुमार ने हाईवे पर गांव कुमासपुर के पास जी-टाउन वाइन शॉप संचालक ने आठ मीटर ग्रिल तोड़कर अवैध कट बना लिया है। सरकारी संपत्ति का करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी सुरजीत की टीम ने मूलरूप से बिहार फिलहाल गांव पतला निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया है। अब मालिक व अन्य के बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं सीसीटीवी की लोकेशन भी सही नहीं है।
विज्ञापन
दो फिलिंग स्टेशन संचालकों पर मुकदमे
विनोद ने बहालगढ़ क्षेत्र में कसाना गोल्डन फिलिंग स्टेशन संचालक पर 10 मीटर तक ग्रिल को तोड़कर सरकारी संपत्ति को करीब एक लाख रुपये का नुकसान का आरोप लगाया है। अवैध कट को 30 मार्च को पत्थर लगाकर बंद करा दिया गया था। उसे दोबारा से खोल दिया गया। वहीं मुरथल थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित सत्या फिलिंग स्टेशन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विनोद कुमार ने उन पर 14 मीटर तक ग्रिल को तोड़कर 1.40 लाख के नुकसान का आरोप लगाया है। यहां 24 मई को अवैध कट को बंद किया था, जिसे फिर से से खोल दिया गया है।
नेशनल हाईवे पर अवैध कट हादसों का कारण बनते हैं। हाईवे की टोल कंपनी की तरफ से शराब कंपनी व फिलिंग स्टेशन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। शराब कंपनी के मामले में एक आरोपी को जांच में शामिल किया गया है। हाईवे पर किसी सूरत में अवैध कट सहन नहीं किया जाएगा। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़