फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illegal colonies will not be established anywhere, illegal constructions will be demolished

Sonipat News: कहीं भी अवैध कॉलोनी नहीं बसेगी, अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे

Fri, 29 Sep 2023 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies will not be established anywhere, illegal constructions will be demolished
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अवैध रूप से किए जाने वाले निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध रूप से काटी जाने वाली कॉलोनियों के ढांचे व अवैध निर्माण तत्काल ध्वस्त किया जाए। किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। उपायुक्त ने वीरवार को अवैध निर्माण रोकने के लिए गठित टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की जिला टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने अवैध निर्माणों को ढहाने संबंधी की गई कार्रवाई की रिपोर्ट ली। उन्होंने अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है। नियमित तौर पर सभी स्थानों व मार्गों की जांच की जाए कि कहीं पर अवैध रूप से कोई निर्माण कार्य तो नहीं चल रहा। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने निर्देश दिए कि जिलेभर में अवैध कॉलोनियां न कटने पाएं। सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में नियमित जांच करते रहें। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए। उन्होंने जिला नगर योजनाकार, नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की रिपोर्ट भी ली। साथ ही उन्होंने जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार को निर्देश दिए कि वह अवैध निर्माण गिराने को लेकर की जाने वाली कार्रवाई का पूरे माह का कार्यक्रम तैयार कर भेजें। उन्होंने पंचायती भूमि व सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम डॉ. निर्मल, आशीष कुमार, अमित कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, एसीपी आरके जागलान व जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed