{"_id":"658f1cb53920238be208c898","slug":"if-you-create-ruckus-you-will-have-to-celebrate-new-year-in-jail-police-commissioner-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11590-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग किया तो हवालात में मनाना पड़ेगा नववर्ष : पुलिस आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग किया तो हवालात में मनाना पड़ेगा नववर्ष : पुलिस आयुक्त
Sat, 30 Dec 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नववर्ष पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंग करते पकड़े जाने पर पुलिस हिरासत में ही नया वर्ष मनाना होगा। इसको लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने इस संबंध में सभी डीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना प्रभारियों उनकी सीमा में आने वाले सभी होटलों व ढाबों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने सभी एसीपी व थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि अगर कोई शराब पीकर सडक़ पर हुड़दंग करता है या आम लोगों को परेशानी पहुंचाता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया जाए। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण व शालीनता से नया साल मनाने की अपील की है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह सुरक्षा का ध्यान रखें, जिससे रंग में भंग न पड़ने पाए। रात में मस्ती करने, दावत-पार्टी करने के नाम पर हंगामा किया गया तो नया साल हवालात में बीत सकता है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों पर नियंत्रण करना है। पुलिस ने शराब पीकर घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है। पुलिस ने रात में आयोजनों में भीड़ एकत्र करने व शोर-शराबा, हंगामा करने पर रोक लगा दी है।
यातायात व्यवस्था सुगम करने का निर्देश
पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने नवनवर्ष की पूर्व संध्या पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सार्वजनिक स्थान या सड़क पर शराब न पीने, वाहनों के साइलेंस से पटाखे न बजाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पुलिस शहर में नाके लगाकर अल्कोहल सेंसर से जांच करेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जा सकते हैं। शॉपिंग मॉल परिसर के पास सड़क के किनारे गलत पार्किंग करने, नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। आम जन से कहा गया है कि संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस कर्मियों या डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस सहायता, सड़क दुर्घटना की स्थिति में 0130-2222903, 7419410578 व 112 पर कॉल करें।
विज्ञापन
वर्जन
सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारी पूरी तैयारी कर ली है। कानून को रोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने और सडक़ों पर हंगामा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। -बी सतीश बालन, पुलिस आयुक्त, सोनीपत।