फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If we show the sister's illness, then the farmer said - will everyone be sick today

बहन की बीमारी का पर्चा दिखाया तो किसान बोले - क्या आज ही सभी बीमार होंगे

Sat, 27 Mar 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
If we show the sister's illness, then the farmer said - will everyone be sick today
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर कुंडली बॉर्डर पर बैठे किसानों ने केजीपी-केएमपी गोल चक्कर के साथ ही नेशनल हाईवे-44 पर जाम लगा रखा था। जाम के दौरान दिनभर किसानों और राहगीरों के बीच नोकझोंक व हाथापाई तक होती रही। संयुक्त किसान मोर्चा की अपील के बावजूद किसानों ने मरीज को लेकर जा रहे निजी वाहनों को जाम से नहीं निकलने दिया। इस दौरान युवक ने हाथ जोड़ आगे जाने की बात कही, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद उसने अपनी बहन की बीमारी का पर्चा दिखाया तो किसानों ने कहा कि क्या आज ही सभी बीमार होंगे। हालांकि एंबुलेंस को कहीं नहीं रोका गया।
संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के साथ ही किसानों से अपील करते हुए कहा था कि एंबुलेंस समेत अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका जाएगा। ऐसे में किसानों ने एंबुलेंस को जरूर जाने दिया, लेकिन किसी बीमार को निजी वाहन में लेकर जा रहे परिजनों को रोक दिया गया। इस दौरान नोकझोंक से लेकर अभद्रता तक की गई। सोनीपत के रहने वाले हितेश की बहन काफी समय से बीमार है और उनका ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में नियमित उपचार चल रहा है। उनकी बहन का ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सक ने 26 मार्च का समय दिया था। वह केजीपी पर जाने लगे तो उनको किसानों ने रोक दिया। उन्होंने अपनी बहन की बीमारी का पर्चा दिखाया तो किसानों ने उसके बाद भी आगे नहीं जाने दिया। उसने हाथ जोड़े तो किसानों ने कहा कि पहले ही कई बीमार बताकर निकल गए हैं और क्या सभी आज ही बीमार होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली के रहने वाले प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ किसी काम से पंजाब गए थे और वहां से शुक्रवार सुबह ही वापस दिल्ली के लिए निकले थे। वह किसी तरह केएमपी-केजीपी गोल चक्कर तक पहुंच गए, लेकिन यहां आकर परिवार के साथ अभद्रता की गई। किसानों से केजीपी पर ऊपर चढ़ने देने के लिए गुहार लगाई तो वहां कुछ किसान गाली-गलौज तक करने लगे। हालांकि उन किसानों को अन्य ने ऐसा नहीं करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed