फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If their lands are taken back from the farmers, they will start a dharna at the residence of the MLAs.

किसानों से उनकी जमीनें वापस ली तो विधायकों के आवास पर धरना शुरू कर देंगे

Wed, 17 Aug 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
If their lands are taken back from the farmers, they will start a dharna at the residence of the MLAs.
शामलात देह व जुमला मुस्तरका मालकान भूमि के मालिकाना हक को काश्तकार किसानों से वापस लेने के सरकार के निर्णय के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधायकों के आवास पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार की ओर से लिए निर्णय को वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों से उनकी जमीनें वापस ली तो किसान विधायकों के आवास पर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम विधायक निर्मल चौधरी के निजी सचिव ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूनियन के ब्लाक प्रधान विरेंद्र पहल ने बताया कि वित्त आयुक्त ने 21 जून को शामलात देह व जुमला मुस्तरका मालकान भूमि के मालिकाना हक को काश्तकार किसानों से वापस ले कर संबंधित पंचायतों व नगरपालिकाओं के नाम करने के आदेश जारी किए हैं। माल रिकॉर्ड के अनुसार किसान इन जमीनों पर पीढ़ियों से काश्त कर रहे हैं। इन किसानों का जमीन पर पूरा मालिकाना हक है। उन्होंने चेतावनी दी कि 25 अगस्त तक यदि किसानों की इस मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो वे विधायक आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देना शुरू कर देंगे। किसानों ने उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम बिश्नोई से मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायकों के प्रतिनिधियों को सौंपे ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शामलात देह, जुमला मुस्तरका मालकान भूमि का मालिकाना हक काश्तकारों को देने की मांग की। इसके लिए राज्य सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर कानून बनाएं। इस मांग को लेकर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने गोहाना के विधायक जगबीर मलिक के पीए नरेंद्र सांगवान और बरोदा हलका के विधायक इंदुराल नरवाल के भाई इंदुपाल को ज्ञापन सौंपे। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल, गोहाना के चेयरमैन संदीप मलिक, कृष्ण मलिक, पूर्ण छिछड़ाना, सुनील कुमार, जयभवागन, जगमेंद्र, दिलबाग आदि पहले बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल और उसके बाद गोहाना हलका के विधायक जगबीर सिंह मलिक के कार्यालय पर गए। किसानों नेताओं ने विधायकों से उनकी आवाज उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने विधायक आवास पर सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को विधायक जयवीर सिंह के आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा और शामलात भूमि काश्तकारों के पास ही रहने देने की उनकी मांग को उठाने की बात कही। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने विधायक के घर पर नहीं होने के चलते उनके बेटे दीपक को अपना ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार की तरफ से प्रदेश की शामलात भूमि को पंचायतों, नगरपालिका, नगर परिषदों को देने के आदेश जारी किए हैं जबकि काश्तकार कई पीढ़ियों से इस भूमि पर खेती करते आ रहे हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि इस जमीन को काश्तकारों के पास ही रहने दिया जाए। इस दौरान जयसिंह दहिया, आनंद नकलोई, दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया, अत्तर सिंह, संजय, राजबीर, जोगिंद्र और केहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed