फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If the government does not call for talks then we will not do Girdawari of crops...

Sonipat News: सरकार ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो नहीं करेंगे फसलों की गिरदावरी...

Thu, 25 Jan 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
If the government does not call for talks then we will not do Girdawari of crops...
सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठे हुए पटवारी व कानूनगो। संवाद
सोनीपत। पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल लगातार जारी है। लघु सचिवालय में चल रहे धरना स्थल पर बुधवार को पटवारियों व कानूनगो ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। सरकार से वार्ता न होने से नाराज पटवारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया तो वह अपनी हड़ताल 31 जनवरी तक बढ़ा सकते है। साथ ही 1 फरवरी से शुरू होने वाली फसलों की गिरदावरी का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो 3 जनवरी से हड़ताल पर है। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। पटवारखानों पर ताले लटके होने के कारण विभाग को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। जिले में पटवारियों के 130 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 79 की नियुक्ति की गई है। बाकी पद खाली होने की वजह से पटवारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि बुधवार शाम को राज्य कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें हड़ताल को लेकर मंथन किया गया। अगर सरकार ने वीरवार को उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो 31 जनवरी तक हड़ताल बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का काम आसान नहीं है। ऐसे में जिले के पटवारी अतिरिक्त सर्कलों में काम नहीं कर सकते। 26 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक पटवारियों व कानूनगो ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। उसके बाद 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री ने वार्ता कर उनकी पे ग्रेड 3200 करने का वादा करते हुए हड़ताल समाप्त करवाई थी। उसके बाद भी सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। पटवारियों और कानूनगो को पहले की तरह 2400 रुपये पे ग्रेड मिल रहा है। उन्होंने 1 फरवरी से शुरू होने वाली फसलों की गिरदावरी न करने की चेतावनी दी। धरना स्थल पर एसोसिएशन के सचिव नितेश, युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed