फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   if the factory is not run at full capacity, then we will hit the road

पूरी क्षमता से फैक्टरी न चलाई तो उतरेंगे सड़क पर

Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
if the factory is not run at full capacity, then we will hit the road
सोनीपत। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा धुआं उगलने वाले फैक्टरियों को बंद रखने के फैसला किया है। इसके खिलाफ विभिन्न जिलों के उद्योगपतियों ने बैठक कर फैक्टरियों को पूरी क्षमता से चलाने की मांग उठाई। उद्यमियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो मजदूरों को साथ लेकर सड़क पर उतरेंगे। बैठक में सोनीपत के अलावा पानीपत, करनाल, रोहतक, रेवाड़ी समेत अन्य जिलों के उद्यमी शामिल हुए। उद्यमियों ने बैठक में प्रदूषण के चलते फैक्टरियों को बंद रखने और 75 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण को लेकर गहनता से चर्चा की।
विज्ञापन

मुरथल स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को आयोजित बैठक में उद्यमियों ने कहा कि व्यवस्थाओं ने उद्यमी को सबसे कमजोर बना दिया है। सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उद्यमियों ने एक सुर में कहा कि वे अपनी फैक्टरियों के बाहर काला झंडा लगाकर रोष प्रदर्शन करने के साथ ही मजदूरों के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है तो सरकार अपना पल्ला झाड़ने के लिए फैक्टरियों को बंद करवा कर कहती है कि प्रदूषण कम हो गया है। फैक्टरी चलानी है तो उद्यमियों को लामबंद होना पड़ेगा। तभी सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है। जरूरत है तो स्थायी समाधान की, अन्यथा हर साल दिक्कत आती रहेगी। उद्यमियों ने कहा कि एनसीआर का दायरा तो बढ़ा दिया, लेकिन सुविधाएं किसी को नहीं मिल रही। सरकार अब कोयले की जगह सीएनजी व पीएनजी लगाने का दबाव डाल रही है। इसके लिए सब्सिडी तक नहीं दी जा रही है। जब आगरा में गैस सस्ती मिल सकती है तो फिर उन्हें क्यों नहीं। उद्यमियों ने उद्योग बंद करने संबंधी सभी फैसले तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उद्यमी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमी एसके वर्मा, प्रदीप उप्पल, मनीष, सोनीपत से राकेश देवगन, पानीपत से प्रीतम सचदेवा, भीम राणा, अनुराधा, विकास खन्ना, श्रीभगवान गुप्ता, जयभगवान बंसल, सुभाष गुप्ता, एनएन शर्मा, मनोज, जयकिशन गर्ग, विक्रम, प्रकाश, दीपक, धीरज चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed