{"_id":"69ff4be9c5f8811491015e01","slug":"if-the-demands-are-not-met-the-pensioners-will-fight-till-the-end-sonipat-news-c-197-1-snp1014-153728-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मांगें नहीं मानी तो पेंशनर्स करेंगे आर-पार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मांगें नहीं मानी तो पेंशनर्स करेंगे आर-पार की लड़ाई
Sat, 09 May 2026 08:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। ऑल रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बस स्टैंड गोहाना में हुई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह फ्रॉड ने की जबकि मंच संचालन राज सिंह मलिक ने संभाला।
प्रदेश स्तर पर राज्य कार्यकारिणी की तरफ से पहुंचे विशेष वक्ता प्रेम सिंह सैनी ने कहा कि सरकार पेंशनर्स की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। इससे हरियाणा के पेंशनर्स में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपनी हठधर्मी नहीं छोड़ी तो आने वाले समय में प्रदेश का पेंशनर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा। यह आंदोलन आर-पार की लड़ाई का होगा। बैठक में बलवान सिंह, सेवा सिंह, दयाचंद, दयानंद और बिजली बोर्ड से चतर सिंह भी मौजूद रहे।